भारतीय खेल प्राधिकरण ने निकाली 323 पदों पर भर्ती, 15 फरवरी तक करें आवेदन 

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 300 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। फरवरी में आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। आइए कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
SAI Recruitment 2026

भारतीय खेल प्राधिकरण ने असिस्टेंट कोच पदों पर भर्ती (SAI Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 1 फरवरी से शुरू होगी। एप्लीकेशन लिंक 15 फरवरी 2026 तक एक्टिव रहेगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://sportsauthorityofindia.nic.in पर आवेदन पत्र भर पाएंगे। वैकेंसी से संबंधित नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। जिसे पढ़ने के बाद अप्लाई करने की सलाह उम्मीदवारों को दी जाती है।

पदों की संख्या कुल 323 हैं। वैकेंसी को अलग-अलग स्पोर्ट्स में विभाजित किया गया है। जिसमें जूडो, शूटिंग, बॉक्सिंग, फेंसिंग, वेटलिफ्टिंग, टेनिस, बैडमिंटन,  टेबल टेनिस शामिल हैं। जनरल के लिए 187, ओबीसी के लिए 73, एससी के लिए 32, एसटी के लिए 9 और ईडब्ल्यूएस के लिए 22 पद खाली हैं। आवेदन करने के लिए अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 2,500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/ एसटी/एक्स सर्विसमैन/ महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2000 रुपये है।

कौन भर सकता है फॉर्म?

उम्मीदवारों के पास नेताजी सुभाष चंद्र नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ स्पोर्ट्स, पटियाला या किसी SAI द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी कोचिंग इंस्टिट्यूट से डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा ओलंपिक गेम्स, वर्ल्ड चैंपियनशिप और एशियन गेम्स में भाग लेने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। नेशनल या इंटरनेशनल स्पोर्ट्स में मेडलिस्ट उम्मीदवार भी पात्र होंगे। रिटायर्ड स्पोर्ट्स पर्सन भी फार्म भर सकते हैं। उनके पास नेशनल या इंटरनेशनल स्तर का 5 साल का कोचिंग अनुभव होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष है। एससी एसटी को 5 साल और ओबीसी को 3 साल की छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) और कोचिंग एबिलिटी टेस्ट (CAT) के आधार पर होगा। सीबीटी का वेटेज को 40% और सीएटी का 60% होगा।  कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट 100 अंक का होगा। इसकी अवधि 2 घंटे होगी। प्रश्न पत्र में तीन सेक्शन शामिल होंगे- स्पोर्ट्स स्पेसिफिक नॉलेज, स्पोर्ट्स साइंस और जनरल अवेयरनेस, रीजनिंग एंड एप्टीट्यूड शामिल हैं। गलत उत्तर पर 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews