SAIL ने निकाली 1,110 पदों पर भर्ती, 26 अगस्त तक करें आवेदन, जानें चयन प्रक्रिया, पात्रता और वेतन 

राउरकेला स्टील अथॉरिटी, सेल ने एक हजार से अधिक अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए एप्लिकेशन लिंक एक्टिव कर दिया है। आईटीआई और डिप्लोमा होल्डर्स के लिए यह अच्छा मौका साबित हो सकता है। आइए एक नजर पात्रता, वेतन और जानकारी पर डालें-
sail recruitment 2026

स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड के राउरकेला स्टील प्लांट में एक वर्षीय अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम 2026- 27 (SAIL Recruitment) के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं।  ऑनलाइन NATS और NAPS पोर्टल पर जाकर 26 अगस्त 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले उम्मीदवारों को पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी की और अन्य जानकारी होनी चाहिए। जिसके लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या को 1110 है। आईटीआई, डिप्लोमा और डिग्री होल्डर्स के लिए 46 अलग-अलग ट्रेड और डिसिप्लिन में भर्ती निकाली गई है। नोटिफिकेशन में एप्लीकेशन फीस की जानकारी नहीं दी गई है। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को सही ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करने की सलाह दी जाती है।

ग्रेजुएट/टेक्नीशियन अप्रेंटिस यानी डिप्लोमा और डिग्री होल्डर्स को नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम पोर्टल https://nats.education.gov.in/ पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस के लिए https://www.apprenticeshipindia.gov.in/ आवेदन करना होगा। भरे गए एप्लीकेशन का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रखने की सलाह भी दी गई है।

कौन कर सकता है आवेदन?

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष है। रेगुलर मोड में संबंधित विषय में ट्रेड आईटीआई/डिप्लोमा/ ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रखें की 2021 से पहले परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन की अनुमति नहीं होगी। जिनके क्वालीफाइंग परीक्षा का रिजल्ट अब तक घोषित नहीं हुआ है, वे भी आवेदन नहीं कर सकते। ऐसे उम्मीदवार जो वर्तमान में अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग कर रहे हैं या फिर उन्हें एक साल का जॉब एक्सपीरियंस, उन्हें आवेदन करने की अनुमति नहीं दी गई है।

चयन प्रक्रिया 

आवेदन में दर्ज की गई जानकारी के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। सलेक्शन के लिए वॉकिंग प्रक्रिया में शामिल होना होगा, जो 1 सितंबर से लेकर 26 सितंबर तक जारी रहेगा। इसका वेन्यू “सेंट्रल रिक्रिएशन रूम, ट्रेनी हॉस्टल, सेक्टर-5, राउरकेला, 769002, सुंदरगढ़, ओडिशा” है। चयनप्रक्रिया में 30% वैटेज कक्षाएं 10वीं और 70% डिग्री/ डिप्लोमा/आईटीआई परीक्षा के अंकों को दिया जाएगा।

इतना होगा वेतन 

ट्रेड अप्रेंटिस आईटीआई (जनरल) पद पर नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 10,560 रुपये मंथली स्टाइपेंड मिलेगा। COAP और वेल्डर ट्रेड के लिए मंथली स्टाइपेंड 9,600 रुपये है। जबकि ग्रेजुएट अप्रेंटिस (डिग्री) के लिए 12300 रुपये और टेक्नीशियन अप्रेंटिस (डिप्लोमा) के लिए 10,900 रुपये निर्धारित किया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews