SAIL ने निकाली यंग प्रोफेशनल पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, 1 जुलाई तक करें आवेदन

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने यंग भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। युवाओं के लिए यह अच्छा अवसर साबित हो सकता है। आइए जानें कौन, कब और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
sail recruitment 2026

स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया, बोकारो स्टील प्लांट ने यंग प्रोफेशनल पदों पर भर्ती (SAIL Recruitment 2026) घोषणा की है। जिसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। आवेदन प्रक्रिया 10 जून से शुरू होने वाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://sailcareers.com/ पर जाकर 1 जुलाई 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। जिसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी डिटेल में उपलब्ध है।

उम्मीदवारों की नियुक्ति लेवल 1, लेवल 2 और लेवल 3 यंग प्रोफेशनल पदों पर होगी। विभिन्न पदों के लिए वेतन, योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है। फॉर्म भरने के लिए 500 रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदन केवल बिल डेस्क पेमेंट गेटवे के जरिए ही स्वीकार किया जाएगा।

ऐसे भरें फॉर्म 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर यंग प्रोफेशनल बोकारो स्टील प्लांट अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें।
  3. नए यूजर्स प्रेस कैंडिडेट टू क्रिएट लॉग इन के लिंक पर क्लिक करें।
  4. जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  5. जरूरी दस्तावेज, हस्ताक्षर और फोटोग्राफ को सही साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें।
  6. शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र को जमा करें।

योग्यता, आयु सीमा और अनुभव 

  • यंग प्रोफेशनल लेवल-1 के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है। उम्मीदवारों के पास कम से कम तीन वर्ष का अनुभव संबंधित क्षेत्र में होना चाहिए फाइनेंस कंसलटेंट पद के लिए उम्मीदवारों के CA/CS/CMA की योग्यता होनी चाहिए। बाकी सभी पदों के लिए संबंधित विषय में बीई/बीटेक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
  • यंग प्रोफेशनल लेवल 2 के लिए अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष है। उम्मीदवारों के पास कम से कम 6 वर्ष का अनुभव संबंधित क्षेत्र में होना चाहिए। बीई/बीटेक डिग्री संबंधित विषय में होना चाहिए।
  • यंग प्रोफेशनल लेवल-3 पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष है। उम्मीदवारों के पास कम से कम 10 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। इसके लिए भी उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय बीई/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया 

चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल होंगे। पहले चरण में आवेदन पत्र में दर्ज की गई जानकारी के बाद उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। इसके बाद कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट का आयोजन होगा। जिसमें न्यूनतम योग्यता अंक 50 परसेंटाइल है। चयनित  उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा सीबीटी का वैटेज 80% और इंटरव्यू का 20% होगा।

कितना होगा वेतन?

उम्मीदवारों को हर महीने रिटेनरशिप फीस के साथ-साथ मेडिकल फैसिलिटी, रेजिडेंशियल अकोमोडेशन, ऑफिशियल टूर या ट्रैवल, कम्युनिकेशन एक्सपेंस इत्यादि सुविधाओं का लाभ मिलेगा। यंग प्रोफेशनल लेवल-1 के लिए मंथली रिटेनरशिप फीस 70,000 रुपये है। यंग प्रोफेशनल लेवल 2 के लिए रिटेनरशिप फीस 1,00,000 रुपये और यंग प्रोफेशनल लेवल 3 के लिए 1,40,000 रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews