SAMEER Recruitment: इंटरव्यू के आधार पर होगा उम्मीदवारों का चयन, जाने पात्रता समेत अन्य डिटेल्स..

SAMEER Recruitment: इंटरव्यू के आधार पर होगा उम्मीदवारों का चयन, जाने पात्रता समेत अन्य डिटेल्स..

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में सोसायटी फॉर अप्लाइड माइक्रोवेव इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग एंड रिसर्च (SAMEER) द्वारा SAMEER भर्ती 2022 के नोटिफिकेशन जारी किए गए थे। जिसमें इंजीनियरिंग ग्रैजुएट और डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों को आमंत्रित किया गया था। इसके लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  जिसमें ग्रैजुएट अप्रेंटिस के उम्मीदवारों को ₹10,500 प्रतिमाह स्टीफेंड  दिया जाएगा, तो वही डिप्लोमा अप्रेंटिस के उम्मीदवारों को ₹8,500 प्रतिमाह दिया जाएगा।

यह भी पढ़े… MP News: जल्द ही शुरू होगा अपराजिता कार्यक्रम, किशोरियों को दिया जाएगा सेल्फ डिफेन्स का प्रशिक्षण

ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 13 वैकेंसी है, तो वही डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए 4 वैकेंसी है। बीई और बीटेक (B.E and B.Tech) के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। डिप्लोमा इन इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियर (Diploma in electronics/ electronics and communication engineering) के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष होनी चाहिए।

यह भी पढ़े… Gold Silver Rate : सोना चांदी दोनों भड़के, जानिए कितनी बढ़ी कीमत

उम्मीदवारों का चयन एक इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जो 8 मार्च 2022 को आयोजित होने वाला है। आवेदन के लिए किसी भी प्रकार का एप्लीकेशन फीस भुगतान नहीं करना होगा। बता दें कि इंटरव्यू के दौरान नोटिफिकेशन में दिए गए फॉर्म में अपने डिटेल्स भरकर ले जाना जरूरी होगा।  साथ ही साथ कोविड-19 प्रोटोकॉल का भी पालन करना होगा। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन यहां देखें:SAMEER-Recruitment-2022-Notification

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews