Sarkari Naukari: नेशनल एल्युमिनियम कंपनी में निकली 277 पदों पर भर्ती, वेतन 1 लाख से अधिक, 2 अप्रैल तक करें आवेदन

bank jobs 2024

Sarkari Naukari 2024: नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड, एक नवरत्न सीपीएससी कंपनी है, जो मिनिस्ट्री ऑफ़ माइंस के अंतर्गत आती है। इस कंपनी ने ग्रैजुएट इंजीनियर ट्रेनिंग के 277 पदों पर भर्ती (NALCO Recruitment 2024) निकाली है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 2 अप्रैल 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सिलेक्शन प्रोसेस और वेतन

उम्मीदवारों का चयन गेट 2023 के स्कोर के आधार पर किया जाएगा। साथ में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू का आयोजन भी होगा। सभी परीक्षाओं को पास करने के बाद ही कैंडीडेट्स की नियुक्ति की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 40000 रुपए से लेकर 1,40, 000 रुपए वेतन मिलेगा।

योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष अधिकतम 30 वर्ष है। 2 अप्रैल 2024 तक उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। पात्रता से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या

मैकेनिकल के लिए 127, इलेक्ट्रिकल के लिए 100, इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए 20, मेटालर्जी के लिए 10, केमिकल के लिए 13 और केमिस्ट्री के लिए 7 पद रिक्त हैं। जिसमें से जिसमें से 116 पद जनरल, 27 पद ईडब्ल्यूएस, 72 पार्ट ओबीसी, 44 पद एस्सी, 18 पद एसटी और 15 पद  पीडब्ल्यूडीबी के लिए रिजर्व हैं।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को  500 रुपए और एससी/एसटी उम्मीदवारों को 100 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन करने के लिए सबसे पहले www.nalcoindia.com पर जाएं। करियर पेज में नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ें। “Apply Now” के लिंक पर क्लिक करें। जानकारी को दर्ज करें और सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।  आवेदन पत्र को जमा करें शुल्क का भुगतान करने के बाद आवेदन पत्र को जमा करें। संदर्भ में भविष्य के संदर्भ में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर आप अपने पास रख सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews