Sarkari Naukari: कर्मचारी चयन आयोग ने यहाँ निकाली 673 पदों पर भर्ती, 24 मई तक करें आवेदन, जानें पात्रता और नियम

OSSC CHSL का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। कुल 673 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। 12वीं पास के लिए लिए शानदार अवसर साबित हो सकता है।
AIIMS jobs 2026

Sarkari Naukari 2024: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ने कम्बाइन्ड हायर सेकन्डेरी लेवल के लिए नोटिफिकेशन (OSSC CHSL Recruitment 2024) जारी कर दिया है। कुल 673 पदों पर भर्ती निकाली गई है। राज्य के विभिन्न विभागों में चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कैंडीडेट्स 24 मई तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट ossc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म में सुधार करने का अवसर 25 मई से 29 मई तक दिया जाएगा।

योग्यता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का 12वीं पास होना अनिवार्य होगा। इसके साथ अन्य पात्रता भी नोटिफिकेशन में दी गई है। योग्यता और पात्रता से संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

चयन प्रक्रिया और वेतन

उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। नियुक्ति के बाद लेवल 3 या लेवल 9 के तहत सैलरी दी जाएगी। वेतन से संबंधित अतिरिक्त जानकारी अधिसूचना में दी गई है। आवेदन करने के लिए फीस शून्य है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर ossc.gov.in जाए।
  • होमपेज पर “Recruitment” सेक्शन में जाकर “OSSC CHSL Recruitment 2024” के लिंक पर क्लिक करें।
  • सारी जानकारी सही-सही दर्ज करें। फोटो, सिग्नेचर, थंब इंप्रेशन और जरूरी दस्तावेजों साइज के हिसाब से अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ में जमा किए गए फार्म का प्रिंट आउट निकालकर रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews