Sarkari Naukari 2024: जेलर के 73 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट के लिए शानदार मौका, 8 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन, जानें डिटेल 

आरपीएससी ने जेलर के 73 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 8 अगस्त तक आवेदन कर पाएंगे।
job

Sarkari Naukari 2024: राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन ने डेप्यूटी जेलर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। रिक्त पदों की संख्या कुल 73 है। जिसमें से 70 पद गैर-अनुसूचित क्षेत्र और 3 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए खाली हैं। आवेदन प्रक्रिया 8 जुलाई से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट http://rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर पाएंगे। एप्लीकेशन प्रोसेस 6 अगस्त तक चलेगा।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल एफ़िसीएंसी टेस्ट, इंटरव्यू, मेडिकल टेस्ट और दस्तावेजों सत्यापन के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे- जनरल हिन्दी और जनरल नॉलेज एवं जनरल साइंस। प्रत्येक पेपर 200 अंकों का का होगा, जिसके लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को फिजिकल एफ़िसीएंसी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। अतिरिक्त जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।

योग्यता और आयु सीमा 

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी क्षेत्र में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। देवांगरी लिपि में हिन्दी लेखन का ज्ञान भी होना चाहिए। राजस्थानी संस्कृति की जानकारी भी होनी चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 26 वर्ष होनी चाहिए। योग्यता से संबंधित अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

आवेदन शुल्क 

  • जनरल/अन्य राज्यों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपए है।
  • ओबीसी/बीसी/एससी/एसटी के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपए है।
  • करेक्शन चार्ज 500 रुपए है।

ऐसे करें अप्लाई 

उम्मीदवार ऑफिशियल http://rpsc.rajasthan.gov.in और एसएसओ पोर्टल http://sso.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने से पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। उसके बाद फिर लॉग इन करें और आवेदन पत्र कॉ भरें। सही साइज़ और फॉर्मेट में हस्ताक्षर, फोटो और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें। शुल्क का भुगतान करें। आवेदन पत्र को जमा करें। आप भविष्य के संदर्भ में इसका प्रिन्टआउट निकाल कर्र सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews