Sarkari Naukari: स्वास्थ्य और आयुष विभाग में निकली बंपर भर्ती, 805 पद खाली, 12 जुलाई तक करें आवेदन, जानें पात्रता और नियम

हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन ने 805 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 22 जून से शुरू हो चुकी है।
HPSC PGT Vacancy

Sarkari Naukari 2024 : हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन ने आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। उम्मीदवारों की नियुक्ति स्वास्थ्य और आयुष विभा में होगी। रिक्त पदों की संख्या कुल 805 है। आवेदन प्रक्रिया 22 जून से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 12 जुलाई तक ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 805 में से 427 पद जनरल, 161 हरियाणा के एससी, 136 पद राज्य के बीसी कैटेगरी और 81 पद ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए रिजर्व हैं।

योग्यता 

आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त मेडिसिन के आयुर्वेदिक सिस्टम में डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा मैट्रिक लेवल तक हिन्दी का ज्ञान होगा चाहिए।

आयु सीमा

निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 23 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष है। हालांकि सरकारी नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी मिलेगी। भारत का कोई भी नागरिक आवेदन कर सकता है। कैंडीडेट्स को नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद ही आवेदन करने की सलाह दी जाती है।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, दस्तावेज सर्टिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर होगा। नियुक्ति के बाद एफपीएल 7वें पे कमीशन के अनुसार वेतन लीग। शुरुआती वेतन 47600 रुपए तक हो सकता है।

आवेदन शुल्क

जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1000 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। ईएसएम और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए फीस 250 रुपए और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क शून्य है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
  • भर्ती नोटिफिकेशन “Adv No.16” को ढूंढें और “Apply Online” के लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करें। जिसके बाद एक लॉग इन आईडी क्रीऐट होगा। इसकी मदद से पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें। इसके लिए पीपीपी आईडी/मोबाइल नंबर/आधार नंबर की जरूरत पड़ेगी।
  • आवेदन पत्र को अच्छे से भरें। जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो, हस्ताक्षर इत्यादि की स्कैन्ड कॉपी अपलोड करें।
  • शुल्क का भुगतान करें। एप्लीकेशन फॉर्म को जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ में आवेदन पत्र का प्रिन्ट आउट निकाल रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews