Sarkari Naukari: रेलवे में 2077 पदों निकली भर्ती, कहीं छूट ना जाए नौकरी का अवसर, अंतिम तिथि नजदीक

mp rail news today

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। Sarkari Naukari 2022:- रेलवे में नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवारों को नौकरी का सुनहरा मौका दे रही है। आवेदन बहुत पहले शुरू हो चुके हैं और अब आवेदन करने की अंतिम तिथि भी नजदीक आ चुकी है। यह भर्ती साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने निकली है। बता दें की कुल वैकेंसी की संख्या 2077 है, जिसमें 1033 रायपुर डिविजन के हैं और 1044 पद नागपूर डिविजन के लिए हैं।

यह भी पढ़े… महंगाई को मात! MP में इतने घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने प्रदेश के सभी शहरों में कैसा रहा ईंधन का कारोबार

आवेदन की तिथि

नागपूर डिवीजन के लिए उम्मीदवार 3 जून, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं, तो वहीं रायपुर डिवीजन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 मई, 2022 है। फिटर, कार्पेंटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशन, प्लमबर, स्टेनोग्राफर, पेंटर, ड्राइवर, मैकेनिक समेत अन्य कई पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी।

यह भी पढ़े… आज का इतिहास: 22 मई 1772 को हुआ था राजा राम मोहन का जन्म, जाने इनकी ज़िंदगी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य  

आयु, योग्यता और पात्रता

दसवीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते है। आवेदन करने की निर्धारित आयु सीमा कम से कम 15 साल और अधिकतम 24 साल है। बता दें की उम्मेदवारों का एक मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। अंतिम तिथि से पहले उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

लिंक

secr.indianrailways.gov.in                  

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews