Sarkari Naukari: असम राइफल्स ने निकाली हवलदार और सूबेदार पदों भर्ती, कुल वैकेंसी 1281, जाने डीटेल

Sarkari Naukari: असम राइफल्स ने निकाली हवलदार और सूबेदार पदों भर्ती, कुल वैकेंसी 1281, जाने डीटेल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। Assam Rifles Recruitment 2022:- हाल ही में असम राइफल्स ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं, जिसके मुताबिक कुल 1281 पदों पर युवाओं की भर्ती होगी। नाइब सूबेदार, हवलदार, वारंट ऑफिसर, राइफल मैन और कई पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। आवेदन शुरू हो चुके हैं और उम्मीदवार 20 जुलाई, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

आयु, पात्रता और योग्यता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का डिग्री/डिप्लोमा होल्डर होना जरूरी होगा। अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं। तो वहीं आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा कम से कम 18 साल और अधिकतम 23 साल है। हालांकि सरकारी नियमों के तहत आरक्षित केटेगरी के उम्मीदवारों को छूट दी गई है।

सरकारी योजना: सरकार दे रही महिलाओं को फ्री सिलाईं मशीन, ऐसे उठाए योजना का लाभ, जाने

आवेदन और चयन प्रक्रिया

असम राइफल्स 1 सितंबर 2022 को भर्ती रैली का आयोजन करेगा, जिसके आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा। ग्रुप बी पद पर आवेदन करने के लिए 200 रुपए और ग्रुप सी पद पर आवेदन करने के लिए 100 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews