सरकारी नौकरी 2024: ग्रेजुएट और ITI वालों के लिए सुनहरा मौका, BEML ने निकाली 100 पदों पर भर्ती, 4 सितंबर तक करें आवेदन 

बीईएमएल ने ट्रेनी के 100 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की अंतिम तिथि 4 सितंबर है। आइए जानें कौन और कैसे आवेदन कर सकते हैं?
government jobs

Sarkari Naukari 2024: भारत सरकार के उपक्रम “भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड ने ग्रुप सी पदों पर भर्ती निकली है। रिक्त पदों की संख्या कुल 100 है। आईटीआई और ऑफिस असिस्टेंट ट्रेनी पदों पर चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। आईटीआई ट्रेनी फिटर  के लिए 7, आईटीआई ट्रेनी टर्नर के लिए 11, आईटीआई ट्रेनी मैकेनिस्ट के लिए 10 इलेक्ट्रीशियन के लिए 8 और आईटीआई ट्रेनी वेल्डर के लिए 18 पद खाली हैं। वहीं ऑफिस असिस्टेंट ट्रेनी के लिए 46 पद रिक्त हैं।

बीईएमएल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीद  4 सितंबर तक ऑफिशल ऑफिशियल www.bemlindia.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को ऑफिशियल  नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद आवेदन करने की सलाह दी जाती है।

योग्यता (Educational Qualification and Age Limit)

आईटीआई ट्रेनिंग पदों के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से एनएसी के साथ फर्स्ट क्लास (60% अंक) आईटीआई ट्रेड सर्टिफिकेट की आवश्यकता पड़ेगी। ऑफिस असिस्टेंट ट्रेनी के लिए किसी भी क्षेत्र में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा कंप्यूटर की सामान्य जानकारी भी होनी चाहिए। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। सरकारी नियमों के तहत ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को तीन वर्ष और एससी।/एसटी कैंडीडेट्स को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews