Sarkari Naukari: बिहार स्टेट पावर कंपनी में निकली 2610 पदों पर भर्ती, 1 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन, जानें योग्यता और आयु सीमा

dsssb ecruitment

Sarkari Naukari : बिहार स्टेट पावर कंपनी लिमिटेड में बम्पर भर्ती (BSPHCL Recruitment 2024) निकली है। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है। इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। क्लर्क, टेक्नीशियन, जूनियर अकाउंट्स क्लर्क, स्टोर असिस्टेंट, जूनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर समेत कई पदों चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

महत्वपूर्ण तारीखें

बीएसपीएचसीएल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल 2024 से शुरू हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 30 अप्रैल तक अप्लाई कर पाएंगे। मई या जून में भर्ती परीक्षा का आयोजन होगा।

रिक्त पदों की संख्या

  • टेक्निशियन ग्रेड 3- 2000
  • जूनियर अकाउंट्स क्लर्क- 300
  • कॉरेसपोंडेन्ट क्लर्क – 150
  • जूनियर इलेक्ट्रिक इंजीनियर-40
  • असिस्टेंट एग्ज्क्यूटिव इंजीनियर- 40

योग्यता और आयु सीमा

  • जूनियर अकाउंट्स क्लर्क और कॉरेसपोंडेन्ट क्लर्क के लिए ग्रेजुएट आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष है है। (अधिसूचना संख्या – 04/2024 और 03/2024)
  • टेक्निशियन पद पर आवेदन करने के लिए 10वीं पास होने के साथ-साथ 2 वर्ष आईटीआई सर्टिफिकेट (इलेक्ट्रियन ट्रेड) में होना जरूरी है। आयु सीमा 18 से 37 वर्ष निर्धारित की गई है। (अधिसूचना संख्या – 05/2024)
  • जूनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर पद पर डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग होल्डर उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं । आयु सीमा 18 से 37 वर्ष है। (अधिसूचना संख्या – 02/2024)
  • असिस्टेंट एग्ज्क्यूटिव इंजीनियर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास BE/B.Tech/B.Sc की डिग्री इलेक्ट्रिक/इलेक्ट्रॉनिक्स में होना अनिवार्य होगा। 21 से 37 वर्षीय कंडीडेट्स आवेदन कर सकते हैं। (अधिसूचना संख्या – 01/2024)

आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवारों को अधिसूचना पढ़ने के बाद ही आवेदन करने की सलाह दी है। आप एप्लीकेशन पोर्टल खुलने बाद आवेदन कर सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट http://www.bsphcl.bih.nic.in पर नोटिफिकेशन उपलब्ध है।

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • “Apply Online” पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र को अच्छे से भरें। जरूरी दस्तावेज जमा करें।
  • शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews