Sarkari Naukari: यहाँ निकली कई पदों पर भर्ती, फ्रेशर्स भी कर सकते हैं आवेदन, बस इस डिग्री की होगी जरूरत

APSC Recruitment:

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। सेंट्रल पावर रिसर्च इंस्टिट्यूट ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए थे। सरकारी नौकरी (Sarkari naukari) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह अप्रेंटिसशिप का सुनहरा मौका है। यदि आपके पास भी इंजीनियरिंग कि डिग्री है तो यहाँ आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आपको किसी प्रकार के अनुभव की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसका मतलब यह है की फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं। B.Tech/B.E की योग्यता वालें उम्मीदवारों के लिए यहाँ कई पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक है। 29 जुलाई 2022 के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसलिए यदि आप भी नौकरी की चाह रखते हैं तो जल्द आवेदन करें।

यह भी पढ़े… संसद में हुए हंगामे और नारेबाजी पर एक्शन, राज्यसभा के 19 विपक्षी सांसद निलंबित, देखें लिस्ट

वैकेंसी की संख्या का खुलासा अब तक नहीं किया गया है। जिन भी उम्मीदवारों ने 2020, 2021 और 2022 में स्नातक पास किया है वो आवेदन कर सकते हैं। बता दें की यह नौकरी केवल दक्षिण क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए है। नियुक्ति के उम्मीदवारों कॉ बोर्ड ऑफ अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के आधार पर स्टीपेंड दिया जाएगा और कैन्टीन की सुविधा भी दी जाएगी। उम्मीदवार ईमेल के जरिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी और आवेदन पत्र की अन्य जानकारी के ऑफिशियल नोटिफिकेशन नीचे दिए गए लिंक पर जाकर देख सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews