Sarkari Naukari: 10वीं पास और ITI वालों के लिए सुनहरा मौका, यहाँ 295 पदों निकली भर्ती, जानें डीटेल

ICMR Recruitment 2024

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स (PLW Recruitment 2022) ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। दसवीं पास और आईटीआई सर्टिफिकेट वाले उम्मीदवारों के लिए यह नौकरी (Sarkari Naukari) का सुनहरा मौका है। अधिसूचना के मुताबिक कुल 295 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली गई है। नौकरी के चाह रखने वाले योग्य उम्मीदवार 16 नवंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती की संख्या
  • मैकेनिकल-40
  • इलेक्ट्रीशियन-140
  • मशीनिस्ट-15
  • फिटर-75
  • वेल्डर-25

यह भी पढ़े…Redmi Note 12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, कंपनी ने किया कन्फर्म, मिलेगी 210W की फास्ट चार्जिंग, जानें

योग्यता और सैलरी 

करने के लिए उम्मीदवारों का 10 वीं पास 50% अंकों के साथ पास होना अनिवार्य होगा। साथ ही आईटीआई सर्टिफिकेट की जरूरत होगी। योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए एक बार ऑफिशल नोटिफिकेशन जरूर देखें। उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के पहले साल 7000 रुपये, दूसरे साल 7700 रुपये और तीसरे साल 8850 रुपये तक का स्टीपेंड हर महीने दिया जाएगा।

आवेदन

ऑफिशियल वेबसाईट https://plw.indianrailways.gov.in/ पर जाकर उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अन्य जानकारी के लिए एक बार ऑफिशल नोटिफिकेशन जरूर देखें, जिसकी लिंक नीचे दी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews