Sarkari Naukari: यहाँ युवाओं के लिए निकली भर्ती, इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन

Sarkari Naukari: यहाँ युवाओं के लिए निकली भर्ती, इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। Sarkari Naukari:- इंडियन ऐग्रिकल्चरल रिसर्च इंस्टिट्यूट (Indian Agricultural Research Institute) ने भर्ती के नोटिफिकेशन हाल ही में जारी किए हैं। जूनियर रिसर्च फ़ेलो (Junior Research Fellow) के पद पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। उम्मीदवारों का चयन कान्ट्रैक्ट के आधार पर होगा। आवेदन करने की निर्धारित आयु सीमा पुरुषों के लिए अधिकतम 35 साल है और महिलाओ के लिए 40 साल है।

यह भी पढ़े… रोज सोचती है जल्दी उठने की पर नहीं उठ पाती, तो यह आसान ट्रिक करेंगे आपकी मदद

इंटरव्यू की तारीख और सैलरी

योग्य उम्मीदवार 27 जून 2022 को इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। इंटरव्यू का टाइम सुबह 9 बजे से लेकर 10:30 बजे तक है। नियुक्ति के बाद 24% एचआरए के साथ 31000 रुपए सैलरी हर महीने मिलेगी।

योग्यता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री बेसिक साइंस में होनी चाहिए। बताए गए प्रकीरिया के आधार पर उम्मीदवार इंटरव्यू का हिस्सा बन पाएंगे। इससे जुड़ी अधिक जानकारी आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास मोलेक्यूलर मार्कर्स या बायोइंफोरमैटिक्स का भी अनुभव होना चाहिए।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews