Sarkari Naukari: इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली 300 पदों पर भर्ती, जल्द शुरू होंगे आवेदन, यहाँ जानें डिटेल्स

APSC Recruitment

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। बहुत जल्द इंडियन कोस्ट गार्ड (Indian Coast Guard) नाविक और यांत्रिक पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने वाला है। कुल वैकेंसी की संख्य 300 बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 8 सितंबर 2022 से आवेदन शुरू होंगे। नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर 2022 को समाप्त होगी।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा 3 स्टेज में आयोजित होगी। स्टेज 1 की परीक्षा नवंबर में आयोजित हो सकती हैं। वहीं स्टेज 2 की परीक्षा जनवरी और स्टेज 3 की परीक्षा अप्रैल 2023 में आयोजित हो सकती है।

यह भी पढ़े… Vivo V25 Pro Review: दमदार कैमरा और कलर चेंजिंग डिजाइन के साथ मिलने वाला सस्ता स्मार्टफोन, यहाँ जानें

वैकेंसी की संख्या

‘वहीं बात वैकेंसी की संख्या की करें तो नाविक (GD) पदों पर 225 पद, नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच) के लिए 40, यांत्रिक (मकैनिकल) के लिए 16, यांत्रिक (एलेक्ट्रॉनिक्स) पद के लिए 9 और यांत्रिक (एलेक्ट्रिकल) पद के लिए 10 वैकेंसी है।

योग्यता और आयु सीमा

दसवीं और बारहवीं पास उम्मीदवारों आवेदन कर सकते हैं। अलग-अलग पदों के लिए योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है। आवेदन करने के लिए निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 22 साल है।

सैलरी और आवेदन

नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को नाविक पद के लिए पे लेवल-3 के तहत करीब 21700 रुपये तक सैलरी दी जाएगी। वहीं यांत्रिक पद पर नियुक्त हुए उम्मीदवारों कॉ पे लेवल-5 के तहत करीब 29200 रुपये तक की सैलरी मिलेगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जल्द ही वेबसाईट पर अधिसूचना भी जारी होगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। हालांकि एससी और एसटी केटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से मुक्त किया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews