Sarkari Naukari: कृषि विज्ञान केंद्र में नौकरी का मौका, 10वीं पास युवाओं की भी होगी भर्ती, जाने डीटेल

Sarkari Naukari: कृषि विज्ञान केंद्र में नौकरी का मौका, 10वीं पास युवाओं की भी होगी भर्ती, जाने डीटेल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कृषि विज्ञान केंद्र (Krishi Vigyan kendra) ने कई पदों पर भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। उम्मीदवार 25 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। सीनियर साइन्टिस्ट और हेड पद के अलावा प्रोग्राम असिस्टेंट, ऑफिस असिस्टेंट के पद भर्ती होगी। अलग-अलग पद आवेदन करने के लिए योग्यता और पात्रता भी अलग निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़े… गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने किया ‘सिन्ध डाक जो सिलसिलो’ पुस्तक का विमोचन, बेहद खास है किताब, जाने क्यों

सीनियर साइन्टिस्ट पर नियुक्त हुए उम्मीदवारों को पे बैंड 4 के हिसाब से सैलरी दी जाएगी और उन्हें 7th CPC का लाभ मिलेगा। इस पर पोस्ट ग्रेजुएट पास उम्मीदवा आवेदन कर सकते है। प्रोग्राम असिस्टेंट पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का स्नातक पास होना जरूरी होगा। ऑफिस असिस्टेंट के पद पर आवेदन करने के लिए भी उम्मीदवारों को स्नातक पास होने की जरूरत होगी। तो वहीं स्किल्ड सपोर्टिंग स्टाफ के पद दसवीं पास या आईटीआई उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ दस्तावेजों की जरूरत होगी। आवेदन करने के लिए इन चीजों का ख्याल जरूर रखें।अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन यहाँ देख सकते हैं: ऑफिशियल नोटिफिकेशन

  • पूरा नाम
  • पता और कॉन्टेक्ट नंबर
  • जन्मतिथि
  • मेट्रिक, स्नातक और योग्यता के प्रमाण पत्र
  • कास्ट सर्टिफिकेट
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews