Sarkari Naukari: एनसीईआरटी ने निकाली 292 पदों पर भर्ती, जानें आयु-पात्रता और नियम

Sarkari Naukari: एनसीईआरटी ने निकाली 292 पदों पर भर्ती, जानें आयु-पात्रता और नियम

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। नेशनल काउन्सिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT Recruitment) ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी कर दिए हैं। अधिसूचना के मुताबिक 292 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। प्रोफ़ेसर एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर उम्मीदवारों की भर्ती उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी। एनसीईआरटी में नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवार 28 अक्टूबर 2022 तक आवेदन ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी की संख्या
  • प्रोफेसर -40
  • एसोसिएट प्रोफेसर- 97
  • असिस्टेंट प्रोफेसर -155
योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास निर्धारित क्षेत्र में मास्टर्स की डिग्री या पीएचडी की डिग्री होना अनिवार्य होगा। विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा भी अलग-अलग निर्धारित की गई है। सरकारी नियमों के तहत आरक्षित के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी। योग्यता और आयु सीमा से जुड़ी जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें।

यह भी पढ़े…RBI ने रद्द किया इस बैंक का लाइसेन्स, ग्राहकों पर पड़ेगा असर, ये है वजह, पढ़ें पूरी खबर

सैलरी और आवेदन

विभिन्न पदों पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों के लिए सैलरी भी अलग निर्धारित की गई है, जिसकी जानकारी आपको ऑफिशियल नोटिफिकेशन में मिल जाएगी। 22 अक्टूबर तक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की डायरेक्ट लिंक नीचे दी गई है। एनसीईआरटी भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें, जिसकी लिंक नीचे दी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews