
Sarkari Naukari: एनएचपीसी लिमिटेड भारत सरकार की मिनी रत्न कंपनी है, जो हाइड्रोपावर विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस सरकारी कंपनी ने ट्रेनी इंजीनियर के पद पर भर्ती (Trainee Engineer Recruitment) निकाली है। रिक्त पदों की संख्या कुल 280 है। आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार 26 मार्च 2024 तक अप्लाई कर सकते हैं। इस संबंध में नोटिफिकेशन (NHPC Vacancy) भी जारी हो चुका है। उम्मीदवारों को भर्ती अधिसूचना पढ़ने के बाद ही आवेदन करने की सलाह दी जाती है।
योग्यता और आयु सीमा
विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। इंजीनियर/टेक्नोलॉजी/ B.Sc में बैच्लर की डिग्री या M.Sc की डिग्री 60% अंकों के साथ रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अतिरिक्त जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जरूर देखें। अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है।
चयन प्रक्रिया और वेतन
उम्मीदवारों का चयन GATE-2023 के स्कोर और ग्रुप डिस्कशन/पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा। GATE का वेटेज 75% और इंटरव्यू का वेटेज 25% होगा। चयनित उम्मीदवारों का एक वर्ष का ट्रेनिंग पीरियड पे स्केल 50,000 रुपये-3%-1,60,000 (IDA) (E2) के साथ होगा। एक वर्ष सफल ट्रेनिंग के बाद उम्मीदवारों को एक वर्ष परिवीक्षा के साथ समान वेतनमान में इंजीनियर/अधिकारी के रूप में शामिल किया जाएगी। नवनियुक्त की कुल परिलब्धि सलाना 15 लाख रुपये होगी।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.nhpcindia.com पर जाएं।
- Career सेक्शन में जाकर NHPC Recruitment के लिंक पर क्लिक करें।
- जरूरी जानकारी को दर्ज करते हुए एप्लीकेशन फॉर्म को भरें। जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
- आवेदन पत्र को जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।

