Sarkari Naukari: कोल इंडिया लिमिटेड में निकली 1050 पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू, जाने आयु-पात्रता

Sarkari Naukari: कोल इंडिया लिमिटेड में निकली 1050 पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू, जाने आयु-पात्रता

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में कॉल इंडिया भर्ती (Coal India Recruitment) का नोटिफिकेशन जारी किए हैं। जो युवा नौकरी की तलाश कर रहे है उनके लिए यह सुनहरा मौका है। उम्मीदवारों की नियुक्ति के मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर की जाएगी। कुल वैकेंसी की संख्या 1050 है। बता दें कि आवेदन शुरू हो चुके हैं और उम्मीदवार 22 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते है। यह नौकरी एक कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड सरकारी नौकरी है। माइनिंग में कुल 699 पद खाली है, सिविल में 160, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन में 124 और सिस्टम और यह डीपी में 67 वैकेंसी है।

यह भी पढ़े… CUET UG 2022: छात्रों के लिए फॉर्म में सुधार करने का मौका 24 जून तक, इन स्टेप्स को करें फॉलो

योग्यता और पात्रता

BE/B.Tech/ Bsc (इंजीनियरिंग) की योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 30 साल है। हालांकि आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी। अपटीट्यूड ग्रेजुएट टेस्ट इन इंजीनियरिंग के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन नीचे देख सकते हैं।

यह भी पढ़े… UPSSSC : यूपीएसएसएससी ने स्थगित की अनुदेशक मुख्य परीक्षा, जल्द जारी होगी नई तिथि

आवेदन

उम्मीदवार 22 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन कोल इंडिया लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 1180 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, तो वहीं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को किसी प्रकार के आवेदन शुल्क के भुगतान की जरूरत नहीं होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews