Sarkari Naukari: नगर निगम में निकली 127 पदों पर भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन, यहाँ जानें डिटेल्स

ICMR Recruitment 2024

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के सुनहरा अवसर सामने आया है। हाल ही में कोलकाता नगर निगम (Kolkata Municipal Corporation) ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। अधिसूचना के मुताबिक मानद स्वास्थ कार्यकर्ता (Honorary Health Workers) के पद उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी। कुल वैकेंसी की संख्या 127 है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 15 सितंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े… Numerology 2 September: इन तारीखों पर जन्में लोगों के लिए शुक्रवार का दिन होगा वरदान, यहाँ जानें अपना लकी नंबर और शुभ अंक

आयु सीमा और योग्यता

आवेदन करने के लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 30-40 साल है। हालांकि आरक्षित केटेगरी के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी। दसवीं और बारहवीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। योग्यता और आयु सीमा की अन्य जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें।

चयन और आवेदन

उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा। उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 15 सितंबर 4 बजे शाम के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews