Sarkari Naukari: भारतीय डाक में निकली 1500 पदों पर भर्ती, यहाँ जानें आयु-पात्रता

ICMR Recruitment 2024

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय डाक (Indian Post Recruitment) ने हाल ही में भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। लिमिटेड डिपार्टमेंटल कंपटीशन एग्जाम (LDCE) के आधार पर उम्मीदवारों की नियुक्ति मल्टी टास्किंग स्टाफ और पोस्टमैन पदों पर होगी। कुल वैकेंसी की संख्या कुल 1500 है। इस परीक्षा के आधार पर मल्टी टास्किंग स्टाफ और ग्रामीण डाक सेवा के पद पर काम कर रहे हैं स्टाफ का प्रोमोशन भी होगा। चेन्नई रिजन, सदर्न रिजन, सेंट्रल रिजन, वेस्टर्न रिजन और एमएम रिजन में उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी।

यह भी पढ़े… CGPSC : जारी किया सीजीपीएससी ने चिकित्सा अधिकारी और फिजियोथेरेपिस्ट परीक्षा का एडमिट कार्ड

आयु और पात्रता

भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। रिपोर्ट्स की माने तो आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 सितंबर है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवारों का 10 पास करना (किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल से) अनिवार्य होगा। आवेदन करने के लिए निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 27 साल है। हालांकि सरकारी नियमों के तहत आरक्षित केटेगरी के उम्मीदवारों को छूट दी गई है।

यह भी पढ़े… Apple iPhone 14 Launch Event: आज लॉन्च होंगे 4 आईफोन, एक Apple Watch, और कई प्रॉडक्ट्स, यहाँ देखें पूरा ईवेंट

चयन प्रक्रिया और आवेदन

उम्मीदवारों का चयन थ्योरी टेस्ट और ड्राइविंग टेस्ट के आधार पर होगा। आवेदन करने के लिए किसी प्रकट के आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। इस नौकरी से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं, जिसकी लिंक नीचे दी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews