Hindi News

Sarkari Naukari: मुंबई यूनिवर्सिटी में निकली 152 पदों पर भर्ती, 7 अगस्त तक करें आवेदन, 1 लाख के पार वेतन, जानें डिटेल

Published:
मुंबई यूनिवर्सिटी में डीन, प्रोफेसर समेत कई कई पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन प्रक्रिया 16 जुलाई तक जारी रहेगी।
Sarkari Naukari: मुंबई यूनिवर्सिटी में निकली 152 पदों पर भर्ती, 7 अगस्त तक करें आवेदन, 1 लाख के पार वेतन, जानें डिटेल

Sarkari Naukari: मुंबई यूनिवर्सिटी में डीन, प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती (Mumbai University Recruitment) निकली है। रिक्त पदों की संख्या 152 है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 7 अगस्त 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ने की सलाह दी जाती है।

योग्यता

  • डीन पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त  कॉलेज या विश्वविद्यालय से पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। साथ 15 वर्ष का अनुभव टीचिंग या रिसर्च में होना चाहिए।
  • प्रोफेसर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास पीएचडी की डिग्री और 15 वर्ष का अनुभव संबंधित क्षेत्र में होना चाहिए।
  • एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री और पीएचडी डिग्री होल्डर आवेदन कर सकते हैं।
  • असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में 55% अंकों के साथ मास्टर की डिग्री मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से होनी चाहिए।

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mu.ac.in पर जाएं।
  • “Career” बटन पर क्लिक करें।
  • अप्लाइ लिंक “muappointment.mu.ac.in” पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर बटन पर क्लिक करें जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड बनेगा। इसका इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
  • दिशा-निर्देश को पढ़ें और आवेदन पत्र को भरें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक यूनिक नंबर बनेगा।
  • आवेदन पत्र को भविष्य के संदर्भ में डाउनलोड या प्रिन्ट आउट करके रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews