Sarkari Naukari: आईआईटी में निकली 153 पदों पर भर्ती, 78,000 रुपये तक की सैलरी, जानें डिटेल्स

,Indian Oil Corporation Limited,

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जोधपुर (IIT Jodhpur Recruitment) ने हाल ही में भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। अधिसूचना के मुताबिक नॉन-टीचिंग पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। कुल वैकेंसी की संख्या 153 है। टेक्निकल असिस्टेंट, डेप्यूटी रजिस्ट्रार, सीनियर असिस्टेंट, मैनेजर, असिस्टेंट लाइब्रेरीयन, मेडिकल ऑफिसर और स्पोर्ट्स ऑफिसर समेत अन्य कई पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर 17 अक्टूबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े…UP NEET PG Counselling : जारी हुई यूपी नीट पीजी काउंसलिंग फर्स्ट राउंड की मेरिट सूची, ऐसे करें चेक

विभिन्न पदों के लिए वैकेंसी की संख्या
  • कंप्युटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग-9
  • बायोसाइंस एण्ड बायोटेक्नोलॉजी-8
  • केमिस्ट्री नॉन टीचिंग- 4
  • सिविल एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग-7
  • मैकेनिकल इंजीनियर-9
  • फिज़िक्स डिपार्ट्मेन्ट-6
  • स्कूल ऑफ लिबरल आर्ट्स-1
  • ऐड्मिन और लाइब्रेरी पोस्ट-64
  • अन्य टेक्निकल और इंजीनियरिंग पोस्ट -11
योग्यता और आयु सीमा

विभिन्न पदों के लिए योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है। मास्टर्स/बीटेक/ B.E/ B.Sc/डिप्लोमा की योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं उम्मीदवारों की आयु सीमा भी अलग-अलग पदों के लिए अलग है। टेक्निकल सुपरीडेंट पद पर आवेदन करने के अधिकतम आयु सीमा 37 है। आयु सीमा और योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें।

सैलरी और आवेदन

नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 25, 000 रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक की सैलरी की दी जाएगी। उम्मीदवार आईआईटी जोधपुर के ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। योग्यता, आयु सीमा और अन्य जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन एक बार जरूर देखें, जिसकी लिंक नीचे दी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews