Sarkari Naukari: यहाँ निकली 3209 पदों पर भर्ती, 12 दिसंबर से पहले करें आवेदन, जानें आयु-पात्रता और नियम

ntpc recruitment

Sarkari Naukari: राजस्थान सरकार के डिपार्ट्मेंट ऑफ मेडिकल, हेल्थ और फैमिली वेल्फेयर से भर्ती के नए नोटिफिकेशन (SIHFW Recruitment Notification) जारी कर दिए हैं। आवेदन प्रक्रिया 24 नवंबर 2022 से शुरू होगी। नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवार 12 दिसंबर तक आवेदन कर पाएंगे। अधिसूचना के मुताबिक नर्सींग स्टाफ और फार्मासिस्ट ऑफिसर पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। कुल वैकेंसी की संख्या 3209 है, जिसमें से 1289 पद नर्सींग स्टाफ और 2020 पद फार्मासिस्ट ऑफिसर के लिए रिक्त हैं।

योग्यता और आयु सीमा

विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए योग्यता अलग निर्धारित की गई है। नर्सींग स्टाफ के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 12वीं पास की योग्यता और GNM कोर्स की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त इंस्टिट्यूट से होगा अनिवार्य होगा। वहीं फार्मासिस्ट ऑफिसर के पद पर आवेदन करने के उम्मेदवारों के पास डिप्लोमा इन फार्मसी की योग्यता होना अनिवार्य होगा। दोनों ही पदों के लिए उम्मीदवारों का राजस्थान नर्सींग कॉउन्सिल से रजिस्टर्ड होना भी अनिवार्य होगा। आवेदन करने के उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 40 साल है।

चयन प्रक्रिया और आवेदन

उम्मीदवारों का चयन डॉक्युमेंटेशन के आधार पर होगा। यदि आप भी नौकरी के लिए इच्छुक हैं तो ऑफिशियल वेबसाईट www.sihfwrajasthan.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस को 500 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। ओबीसी (NCL)/एमबीसी केटेगरी के उम्मीदवारों को 350 रुपये और एससी/एसटी/बीपीएल केटेगरी के उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। भर्ती के जुड़ी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर आधिकारिक अधिसूचना जरूर देखें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews