Hindi News

Sarkari Naukari: हाई कोर्ट में निकली 3932 पदों पर भर्ती, 13 नवंबर से पहले करें आवेदन, जानें आयु-पात्रता

Published:

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। इलाहाबाद हाई कोर्ट में (Allahabad High Court) भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गए हैं। जिन भी उम्मीदवारों को हाई कोर्ट में नौकरी की तलाश है, उनके लिए यह सुनहरा मौका है। अधिसूचना के मुताबिक स्टेनोग्राफर्स, जूनियर असिस्टेंट, पेड अप्रेंटिस, ड्राइवर और केटेगरी “D” Cadre पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। ऑफिशियल वेबसाईट पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 13 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी की संख्या

881 पद हिन्दी स्टेनोग्राफर और 305 पद हिन्दी स्टेनोग्राफर के लिए रिक्त हैं। वहीं जूनियर असिस्टेंट के लिए 819, पेड अप्रेंटिस के लिए 202, ड्राइवर के लिए 26 और केटेगरी “D” Cadre के लिए 1699 पद रिक्त हैं।

यह भी पढ़ें…आ रहा है Oppo A98, होगा सीरीज का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन, मिलेगा अब तक सबसे तगड़ा कैमरा, जानें यहाँ

योग्यता और आयु सीमा

विभिन्न पदों के लिए योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है। 12वीं/10वीं/ग्रेजुएट की योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 40 साल है। योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें।

सैलरी और चयन प्रक्रिया

नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को सैलरी भी अलग-अलग दी जाएगी, जिसकी जानकारी आपको ऑफिशियल नोटिफिकेशन में मिल जाएगी। उम्मीदवारों का चयन OMR शीट ऑफलाइन टेस्ट और सकिल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन

उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाईट https://recruitment.nta.nic.in/ और http://www.allahabadhighcourt.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क भी अलग होगा।

  • स्टेनोग्राफर ग्रेड-3- 1000 रुपये (जनरल/ओबीसी) और 800 रुपये (एससी/एसटी)
  • ड्राइवर ग्रेड और केटेगरी “डी” पद-  850 रुपये (जनरल/ओबीसी) और 600 रुपये (एससी/एसटी)
  • जूनियर अससिस्टेंट और पेड अप्रेंटिस- 850 रुपये (जनरल/ओबीसी) और 650 रुपये (एससी/एसटी)
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews