Sarkari Naukari: सशस्त्र सीमा बल में 399 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

,Indian Oil Corporation Limited,

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। सशस्त्र सीमा बल (SSB Recruitment 2022) बहुत जल्द ऑनलाइन नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बहुत जल्द कॉंस्टेबल पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। वैकेंसी की संख्या 399 होने वाली है। यदि आपको भी सरकारी नौकरी की तलाश है तो यह आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है। बहुत जल्द आवेदन की जारी जानकारी ऑफिशियल वेबसाईट पर अपलोड होने वाली है।

यह भी पढ़े…ICAR UG Answer Key 2022 : जारी की आईसीएआर ने यूजी प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी, ऐसे करें चेक

उम्मीदवारों के पास आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए केवल 30 दिनों का ही समय होगा। सशस्त्र सीमा बल के इस भर्ती प्रक्रिया में दसवीं पास उम्मीदवार भी शामिल हो सकते हैं। उम्मीदवारों को 21700 रुपये से लेकर 69100 रुपये तक की सैलरी पे लेवल 3 के तहत मिल सकती है। साथ कई अन्य सुविधाएं भी नियुक्त हुए उम्मीदवारों को दी जाएगी।

यह भी पढ़े…Government Job 2022 : बैंक में 1673 पदों पर निकली है भर्ती, जानें आयु-पात्रता, 12 अक्टूबर से पहले करें आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। बता दें की शुल्क का भुगतान इंडियन पोस्टल ऑर्डर या फिर डिमांड ड्राफ्ट के तहत होगा। वहीं आरक्षित केटेगरी (एससी/एसटी/ महिला) उम्मीदवारों को किसी प्रकार के शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। भर्ती के जुड़ी अन्य जानकारी के लिए एकबार ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें, जो ऑफिशियल वेबसाईट पर बहुत जल्द अपलोड होने वाली है।

लिंक: www.ssbrectt.gov.in

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews