Sarkari Naukari: यहाँ असिस्टेंट प्रोफेसर के 4000 पदों पर निकली भर्ती, 15 मई तक करें आवेदन, जानें डिटेल

असिस्टेंट प्रोफेसर के 4000 पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई है। परीक्षा का आयोजन 4 अगस्त को होगा।
sarkari Naukari, Assistant professor recruitment

Sarkari Naukari: तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड (TNMRB) ने असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर बम्पर भर्ती निकाली है। प्रोफेसर बनने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा मौका साबित हो सकता है। रिक्त पदों की संख्या कुल 4000 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 29 अप्रैल थी, लेकिन अब आगे बढ़ा दिया गया है। चयनित कैंडीडेट्स की नियुक्ति सरकारी आर्टस और साइंस कॉलेजों में होगी।

योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास यूजीसी ने मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री 55% अंकों के साथ होगा अनिवार्य है। साथ ही उनके पास NET या SET सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 23 वर्ष और अधिकतम 57 वर्ष है। सरकारी नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी मिलेगी। पात्रता के संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहला चरण लिखित परीक्षा का होगा, जिसका आयोजन 4 अगस्त 2024 को होने वाला है। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। प्रथम चरण में चयनित उम्मीदवारों को ही दूसरे चरण के लिए बुलाया जाएगा। कैंडीडेट्स को ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद ही आवेदन करने की सलाह दी जाती है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट trb.tn.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए “Apply Online- Recruitment of Assistant Professor 2024” के लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र में सारी जानकारी सही-सही दर्ज करें।
  • जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें। सही साइज़ और फॉर्मैट के लिए गाइडलाइंस जरूर पढ़ें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews