Sarkari Naukari: सेंट्रल कोल्फील्ड लिमिटेड में निकली 504 पदों पर भर्ती, मिलेगी अच्छी सैलरी, जानें डीटेल

,Indian Oil Corporation Limited,

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में सेंट्रल कोल्फील्ड लिमिटेड (Central Coalfield Limited) ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। अधिसूचना के मुताबिक 504 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। यदि आप भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका साबित हो सकता है। सीनियर ऑफिसर माइनिंग पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। यूआर के लिए 392 पद, एससी के लिए 75 और एसटी के लिए 37 पद रिक्त हैं। भारत के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े…HPPSC Admit Card : जारी किया एचपीपीएससी ने मैनेजर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास माइनिंग 2nd फेज सर्टिफिकेट/माइनिंग डिप्लोमा सर्टिफिकेट होना अनिवार्य होगा। आवेदन करने के लिए निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 32 साल है। आयु सीमा और योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें।

आवेदन

उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड करके और उसे सही पते पर भेज कर आवेदन कर सकते हैं। कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें। आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • अप्लाइ करने के लिए सबसे पहले सेंट्रल कोल्फील्ड लिमिटेड के ऑफिशियल वेबसाईट https://www.centralcoalfields.in/ पर जाएं।
  • ऑफिशियल वेबसाईट पर जाने के बाद आपको सेंट्रल कोल्फील्ड लिमिटेड अप्लाइ 2002 का लिंक दिखेगा उसपर क्लिक करें।
  • नीचे दिए लिंक से आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
  • आवेदन पत्र में पूछे गए सभी डिटेल्स को अच्छे से भरें।
  • डॉक्यूमेन्ट को अटैच करना ना भूलें।
  • अब आवेदन पत्र को सही पते पर भेजें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews