Sarkari Naukari: इंडियन रेलवे में निकली 5636 पदों पर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जाने डीटेल

mp rail news

Indian railway

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। Sarkari Naukari:- हाल ही उत्तर सीमांत रेलवे, रेलवे भर्ती सेल ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी कर दिए है। जिसके मुताबिक कई पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। यदि आपको भी सरकारी नौकरी की तलाश है तो यह खबर आपके लिए काम की हो सकती है।  कुल वैकेंसी की संख्या 5636 है। विभिन्न पदों पर चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति भी अलग-अलग स्थानों पर होगी। 

आवेदन करने की तारीख

आवेदन कल यानि 1 जून 2022 से शुरू होंगे और उम्मीदवार 30 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े… महाराष्ट्र: एक-एक कर माँ ने कुएं में फेंककर ले ली 6 बच्चों की जान, कारण जानकर रह जाएंगे आप दंग   

दसवीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

रेलवे की यह भर्ती 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए भी है। किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय या बोर्ड से दसवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा कई पदों पर 12वीं पास और आईटीआई उम्मीदवार की जरूरत है। कम से कम 50% अंकों की जरूरत होगी।

चयन प्रक्रिया और आवेदन

उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। यह लिस्ट उम्मीदवारों के अंकों पर आधारित होगा। साथ ही ट्रेड वाइज़ होगा। उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर आवेदन कर सकते है, इसके लिए उन्हें 100 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। 

लिंक:

nfr.indianrailways.gov.in    

       

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews