Sarkari Naukari: यहाँ 800 पदों पर निकली भर्ती, इंजीनियर और सुपरवाइज़र पदों पर होगी नियुक्ति, जानें आयु-पात्रता

APSC Recruitment:

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL Recruitment) ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी कर दिए हैं। कुल 800 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। फील्ड इंजीनियर और सुपरवाइजर पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी। आवेदन प्रक्रिया 21 नवंबर 2022 से शुरू होने जा रही है। नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवार 11 दिसंबर 2022 तक आवेदन कर सकते।

वैकेंसी की संख्या

फील्ड इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के पद पर 50, फील्ड इंजीनियर (आईटी) के पद पर 15, फील्ड इंजीनियर  (इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन) के पद पर 15 पद वैकेंसी है। सुपरवाइजर इलेक्ट्रिकल के पद पर 480 और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन के पद पर 240 पद रिक्त हैं।

योग्यता और आयु सीमा

विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों की योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के निर्धारित आयु सीमा अधिकतम है 29 साल है। योग्यता से जुड़ी जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन यहाँ देखें

चयन प्रक्रिया और आवेदन

उम्मीदवारों का चयन टेक्निकल नॉलेज टेस्ट और एप्टिट्यूड टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट http://www.powergrid.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फिल्ड इंजीनियर के पद पर आवेदन करने के लिए प्रत्येक उम्मीदवार को 400 रुपये आवेदन शुल्क भुगतान करना होगा। सुपरवाइजर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 300 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशल नोटिफिकेशन जरूर देखें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews