
नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। Sarkari Naukari:- हाल ही में गुजरात विद्युत निगम लिमिटेड (GSECL Recruitment) ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए थे, जिसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि भी नजदीक है। कुल 800 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती है। अलग-अलग पदों के लिए आवेदन 27 जून से शुरू हो चुके हैं और उम्मीदवार कुछ पदों के लिए 12 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
- ईलेक्ट्रिकल पद के लिए अंतिम तिथि 2 जुलाई 2022 है।
- मैकेनिकल पद के लिए अंतिम तिथि 9 जुलाई 2022 हैं।
- अन्य पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 12 जुलाई 2022 है।
यह भी पढ़े… Maharashtra Political Crisis: शिवसेना के बागी विधायकों ने अचानक बदली योजना, नहीं जाएंगे गोवा, जाने
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 35 साल है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता आईटीआई और उसके समान होनी चाहिए। उम्मीदवारों का चयन लिखित और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और सभी पर 1 अंक होंगे। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर विज़िट कर सकते हैं।
- ऑफिशियल नोटिफिकेशन और अप्लाइ करने के लिए लिंक: gsecl.in/career
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

