Sarkari Naukari: BSF में निकली कांस्टेबल और SI पदों पर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जाने डीटेल

Sarkari Naukari: BSF में निकली कांस्टेबल और SI पदों पर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जाने डीटेल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। बॉर्डर सिक्युरिटी फोर्स (BSF) ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी कर दिए हैं। वर्क्शाप विंग में कुल 110 पदों पर भर्ती होगी। SI और कांस्टेबल समेत कई अन्य पदों पर वैकेंसी है। उम्मीदवार नोटिफिकेशन की तारीख के बाद 30 दिन तक आवेदन कर सकते है और सूचना Employement न्यूजपेपर में 11 जून 2022 प्रकाशित किए गए हैं। बॉर्डर सिक्युरिटी फोर्स में नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा अवसर है।

यह भी पढ़े… MPPEB : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, 3000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, जाने बड़ी अपडेट

योग्यता

एसआई पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास डिप्लोमा इन ऑटोमोबाईल इंजीनियरिंग या मकैनिकल इंजीनियरिंग या ऑटो इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से होना जरूरी होगा। तो वहीं कांस्टेबल पोस्ट पर 10वीं पास और आईआईटी क्षेत्र के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े…Whatsapp नए फीचर्स के साथ दे रहा है 105 रु. का कैशबैक, अब ग्रुप में 512 मेम्बर हो पाएंगे Add, जाने कैसे

पात्रता और सैलरी

नियुक्ति के बाद एसआई पोस्ट के उम्मीदवारों को 35,000 रुपए से लेकर 1,12,400 रुपए की सैलरी दी जाएगी। तो वहीं कांस्टेबल पर नियुक्त हुए उम्मीदवारों की सैलरी 21,700 रुपए से लेकर 69,100 हो सकती है। एसआई पद आवेदन करने की निर्धारित आयु सीमा 30 साल है और कांस्टेबल पद आवेदन करने अधिकतम आयु सीमा 25 साल है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews