Sarkari Naukari: यहाँ निकली जूनियर इंजीनियर के लिए कई पदों पर भर्ती, 7 दिसंबर से पहले करें आवेदन, जानें आयु-पात्रता

ntpc recruitment

Sarkari Naukari: पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग ने हाल ही में जूनियर इंजीनियर (WBPSC JE Recruitment 2022) के पद के लिए नोटिफिकेशन जारी कीये हैं। जिसके मुताबिक सिविल, मैकेनिकल और एलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के डिपार्टमेंट में उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी। आवेदन प्रक्रिया 16 नवंबर 2022 से शुरू हो चुकी है और 7 दिसंबर 2022 इसकी अंतिम तिथि है। यदि आप नौकरी की इच्छा रखते हैं तो जल्द आवेदन सकते हैं। विभाग ने वैकेंसी की संख्या का खुलासा नहीं किया है। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने के लिए कैंडीडेट के पास निर्धारित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा की योग्यता होना अनिवार्य होगा। फ्रेशर्स भी अप्लाइ कर सकते हैं। निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 36 साल है। हालांकि सरकारी नियमों के तहत छूट भी दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और सैलरी

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। परीक्षा में मल्टीपल चॉयस प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा पास करने के पास इंटरव्यू का हिस्सा बन पाएंगे। जूनियर इंजीनियर के पद के लिए पे स्केल (PB-4) 9000 रुपये-40,500 रुपये है। साथ ही ग्रेड पे 4,000 रुपये है।

आवेदन

कैंडीडेट आधिकारिक वेबसाईट wbpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं, जिसके लिए शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों को 160 रुपये एग्जामिनेशन फीस के 1% (करीब 5 रुपये) का भुगतान करना होगा। वहीं पश्चिम बंगाल के एससी, एसटी और पीडबल्यूडी केटेगरी के उम्मीदवारों को शुल्क से मुक्त रखा गया है। अधिक जानकारी के आप ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर आधिकारिक अधिसूचना “ADVERTISEMENT No.- 09/2022″ देख सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews