Sarkari Naukari: भारत डायनैमिक लिमिटेड में निकली कई पदों पर भर्ती, मिलेगी अच्छी सैलरी, जानें आयु-पात्रता

Indian Postal Department

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारत डायनैमिक लिमिटेड (Bharat Dynamic Limited) ने हाल ही में भर्ती के नोटिफिकेशन (BDL Recruitment) जारी किए हैं। एचआर, मार्केटिंग, फाइनेंस, इंजीनियरिंग और अन्य क्षेत्रों में मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। आवेदन प्रक्रिया 29 अक्टूबर से शुरू होगी। और 28 नवंबर तक जारी रहेगी। कुछ पद की संख्या 37 है। मैकेनिक मैनेजमेंट ट्रेनी के पद पर 10, इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए 12, इलेक्ट्रिकल पद के लिए दो, कंप्यूटर साइंस के लियव दो, Metallurgy पद के लिए 2, ऑप्टिक्स 1, एचआर के लिए 3, बिजनेस डेवलपमेंट के लिए 3 पद रिक्त हैं।

यह भी पढ़े…दिलों पर करने राज iQOO ला रहा है धांसू 5G स्मार्टफोन, मिनटों में होगा फुल चार्ज, लॉन्च की डेट कर लें नोट 

योग्यता, आयु सीमा और सैलरी

विभिन्न पदों पे आवेदन करने के लिए योगिता भी अलग निर्धारित की गई है। आवेदन करने के लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 28 साल है। योग्यता से जुड़ी जानकारी के लिए एक बार ऑफिशल नोटिफिकेशन जरूर देखें। नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 10,00,000 रुपये सालाना वेतन दिया जाएगा।

यह भी पढ़े…छिंदवाड़ा : युवक-युवती के शव की गुत्थी सुलझी, देवर ने ही भाभी और उसके प्रेमी को मारा

चयन प्रक्रिया और आवेदन

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ₹500 आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी, पीडबल्यूडी और अन्य आरक्षित केटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से मुक्त किया गया है। भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए एक पर ऑफिशल नोटिफिकेशन जरूर देखें, जिसके लिए नीचे दी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews