Sarkari Naukari: BSNL में निकली कई पदों पर भर्ती, मेरिट के आधार पर होगा चयन, जाने आयु और पात्रता

Sarkari Naukari: BSNL में निकली कई पदों पर भर्ती, मेरिट के आधार पर होगा चयन, जाने आयु और पात्रता

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए BSNL द्वारा सुनहरा अवसर दे रहा है, जिसके लिए ना किसी परीक्षा और ना ही अनुभव की जरूरत होगी। हाल ही में भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL Recruitment) ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं।

आवेदन प्रक्रिया की तारीख

आवेदन प्रक्रिया (Application) शुरू हो चुके है और उम्मीदवार 19 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह एक अप्रेन्टिस प्रकार की नौकरी है, जिसके लिए इंजीनियरिंग ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े… UPSC CSE Prelims Result 2022 : जारी किया यूपीएससी ने प्रिलिमनरी परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

कुल वैकेंसी और सैलरी

कुल वैकेंसी की संख्या 44 है। उम्मीदवारों की नियुक्ति हरियाणा सर्कल में होगी, नियुक्ति के बाद उन्हें हर महीने 8,000 रुपए की सैलरी भी दी जाएगी। आवेदन करने की निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 25 साल है। हालांकि सरकारी नियमों के तहत आरक्षित केटेगरी के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नीचे देख सकते हैं। 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews