Sarkari Naukari: DRDO में निकली कई पदों पर भर्ती, 14 अक्टूबर से पहले करें आवेदन, जानें आयु-पात्रता

CGPSC Recruitment 2022

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने हाल ही में भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। अधिसूचना के मुताबिक जूनियर रिसर्च फेलो के पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। कुल वैकेंसी की संख्या 17 है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 14 अक्टूबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर 8, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के पद पर 3, इलेक्ट्रिकल और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के पद पर 4 और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के पद पर 2 वैकेंसी है।

यह भी पढ़े…Moto E32 करेगा दिलों पर राज, लोगों को पसंद आयेगी वॉटरप्रूफ डिजाइन, इस दिन होगी लॉन्चिंग, जानें

योग्यता और आयु सीमा

गेट स्कोर के साथ B.E/B। Tech और ME/M.Tech की योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 28 साल है। सरकारी नियमों के तहत आरक्षित के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी।

यह भी पढ़े…Indore : कॉलोनी में गरबा देखने गई 11 साल की बच्ची को लगी गोली, इलाज के दौरान मौत

चयन प्रक्रिया और सैलरी

शॉर्टलिस्ट के आधार पर उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आवेदन करने के लिए किसी प्रकार के आवेदन शुल्क के भुगतान की जरूरत नहीं। नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 31000 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसके लिए किसी प्रकार के आवेदन शुल्क की जरूरत नहीं होगी। भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए एक बार ऑफिशल नोटिफिकेशन जरूर देखें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews