Sarkari Naukari: प्रसार भारती में निकली कई पदों पर भर्ती, मिलेगी अच्छी सैलरी, जानें आयु-पात्रता

IIT Kanpur

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में प्रसार भारती हाल ही में प्रसार भारती (Prasar Bharati Recruitment) ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। अधिसूचना के मुताबिक कैजुअल एडिटोरियल असिस्टेंट, वीडियो एडिटर, न्यूज़ रिपोर्टर और न्यूज रीडर समेत कई पदों पर दूरदर्शन केंद्र में उम्मीदवारों की भर्ती होगी। नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवार 31 अक्टूबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी की संख्या
  • कैजुअल वीडियो एडिटर-7
  • कैजुअल एडिटोरियल असिस्टेंट-12
  • कैजुअल प्रोड्यूसर-5
  • न्यूज़ रीडर-6
  • न्यूज़ रिपोर्टर-2
योग्यता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास जनसंचार और पत्रकारिता क्षेत्र में निर्धारित डिग्री के साथ बारहवीं पास का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य होगा। उम्मीदवारों के पास कम से कम 3 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है। ओड़िया और इंग्लिश भाषा में अच्छी पकड़ होनी चाहिए।

यह भी पढ़े…Redmi Pad: भारत में लॉन्च हुआ रेडमी का सबसे सस्ता टैबलेट, मिलेगी बड़ी बैटरी, इतनी है कीमत, यहाँ जानें

आयु सीमा

कैजुअल न्यूज़ रिपोर्टर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 50 साल है। साथ ही कैजुअल वेबसाइट असिस्टेंट पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 50 साल ‌है। कैजुअल प्रोड्यूसर पद पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 25 और अधिकतम आयु सीमा 50 साल है। कैजुअल एडिटोरियल असिस्टेंट पद पर 50 साल तक की उम्र वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। फेशियल वीडियो एडिटर पद पर आवेदन करने के लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 50 साल है। कैजुअल न्यूजरीडर पद पर आवेदन करने के लिए निर्धारित आयु सीमा 40 साल है।

यह भी पढ़े…Cricketer Rishabh Pant: क्रिकेटर ऋषभ पंत मना रहे हैं अपना 25वां जन्मदिन, उर्वशी रौतेला ने दिया किस

आवेदन और सैलरी

विभिन्न पदों के लिए सैलरी भी अलग निर्धारित की गई है। नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को प्रतिदिन के हिसाब से सैलरी दी जाएगी। जिसकी जानकारी उम्मीदवारों को ऑफिशल नोटिफिकेशन में मिल जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर एप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड करके, सही से सारे डिटेल्स भरकर सही पते पर भेजकर आवेदन कर सकते हैं। अन्य जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews