Sarkari Naukari: रेलवे भर्ती सेल ने निकाली कई पदों पद भर्ती, 8 नवंबर से पहले करें आवेदन, जानें डिटेल्स

ssc recruitment

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में रेलवे रिक्रूट्मेन्ट सेल, सदर्न रेलवे (Railway Recruitment Cell, Southern Railway) ने हाल ही में भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किये हैं। अधिसूचना के मुताबिक स्काउट और गाइड उम्मीदवारों की भर्ती लेवल 1 और लेवल 2 पोस्ट पर होगी। आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवार 8 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े…MP Government Job 2022: यहां 200 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, लास्ट डेट नजदीक, जल्द करें Apply

योग्यता और आयु सीमा

स्काउट और गाइड उम्मीदवार जिन्होनें नेशनल लेवल या ऑल इंडिया रेलवे लेवल के ईवेंट में भाग लिया हो और स्काउट्स ऑर्गनाइजेशन में 5 साल का अनुभव होना अनिवार्य होगा। RRB लेवल 2 पद के लिए आवेदन करने की निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 30 साल है। वहीं लेवल 1 के लिए आवेदन करने की निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 33 साल है। लेवल 2 एनटीपीसी पदों के लिए उम्मीदवारों का 12वीं पास होना अनिवार्य होगा। आईटीआई की योग्यता रखने वाले उम्मीदवार टेक्नीशियन पदों पर आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े…Honor Play 6C 5G की हुई चोरी-चुपके मार्केट में एंट्री, आकर्षक डिजाइन के साथ मिलेंगे धांसू फीचर्स, जानें कीमत

चयन प्रक्रिया और आवेदन

स्काउट और गाइड उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा 60 अंकों की होगी। उसके बाद सर्टिफिकेट वेरीफिकेशन 40 अंकों का होगा। उम्मीदवार ऑफलाइन सही पते पर अपना आवेदन पत्र भेज के अप्लाइ कर सकते हैं। आवेदन पत्र आपको ऑफिशियल वेबसाईट पर मिल जाएगा। आयु सीमा, योग्यता और भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews