Sarkari Naukari: LBSNAA में निकली DEO और स्टेनो समेत कई पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक

Sarkari Naukari: LBSNAA में निकली DEO और स्टेनो समेत कई पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। लाल बहादुर शस्त्री नेशनल अकाडेमी ऑफ ऐड्मिनिस्ट्रैशन (LBSNAA) ने भर्ती के नोटिफिकेशन हाल ही में जारी किए हैं। स्टोर कीपर, लाइब्रेरी एण्ड इनफॉर्मेशन असिस्टेंट, जूनियर अकाउंट ऑफिसर, डेटा एंट्री ऑपरेटर (ग्रेड बी और ग्रेड सी), स्पोर्ट्स ऑफिसर समेत अन्य कई पदों पर भर्ती निकली है। 14 पदों के आवेदन शुरू हो चुके हैं और नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवार 8 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

यह भी पढ़े… Astrology: सोते समय बेड पर इन चीजों को रखना बन सकता है आपकी बर्बादी का कारण, जाने क्यों

योग्यता और पात्रता

आवेदन करने के उम्मेदवारों के पास बताए गए निर्धारित क्षेत्र में किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या बोर्ड से डिग्री होनी चाहिए। अलग-अलग पदों पर आवेदन करने की निर्धारित आयु सीमा भी अलग है, जिसकी जानकारी आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन से ले सकते हैं। हालांकि सरकारी नियमों के तहत आरक्षित केटेगरी के उम्मीदवारों को छूट भी दी जाएगी।

आवेदन

बता दें कुछ पदों पर आवेदन करने के लिए किसी प्रकार आवेदन शुल्क नहीं पड़ना पड़ेगा। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन नीचे दिए गए लिंक पर जाकर कर देख सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा।

 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews