Sarkari Naukari: यहाँ निकली कई पदों पर भर्ती, मिलेगी 1 लाख रुपये तक की सैलरी, जानें डिटेल्स

upssc Recruitments

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में इंडिया सिक्युरिटी प्रेस, नासिक ने भर्ती के (Sarkari Naukari) नोटिफिकेशन जारी किए हैं। अधिसूचना के मुताबिक वेल्फेयर ऑफिसर और जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पद पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 10 अक्टूबर, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में होगी। कुल वैकेंसी की संख्या 16 है। वेल्फेयर ऑफिसर के पद पर एक वैकेंसी है। वहीं जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के पद पर 15 वैकेंसी है।

यह भी पढ़े…इस दिन लॉन्च होगा Lava Blaze Pro,10 हजार रुपये से कम होगी कीमत, जानें फीचर्स

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टायपिंग स्किल टेस्ट और लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। हालांकि टायपिंग स्किल टेस्ट का आयोजन केवल जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए होगा। ऑनलाइन टायपिंग टेस्ट नवंबर या दिसंबर में आयोजित हो सकता है। वहीं ऑनलाइन लिखित परीक्षा का आयोजन दिसंबर या जनवरी 2022 में हो सकती है। बहुत जल्द परीक्षा के तारीखों की घोषणा भी हो सकती है।

वेल्फेयर ऑफिसर के पद पर आवेदन करने के लिए डिग्री या डिप्लोमा की जरूरत महाराष्ट्र राज्य से पड़ेगी। वहीं जूनियर ऑफिस वेल्फेयर असिस्टेंट पर पर स्नातक पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वेल्फेयर ऑफिसर पद पर आवेदन करने के लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 30 साल है। वहीं जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पद पर आवेदन करने के लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 28 साल है।

यह भी पढ़े…शिवराज सरकार में भ्रष्टाचार,अत्याचार पर छूट, अब बचे इनके पास सिर्फ कुछ महीने-कमलनाथ

आवेदन करने के लिए जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी केटेगरी के उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी और पीडबल्यूडी केटेगरी के उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन शुल्क भरना होगा। योग्यता, आयु सीमा और अन्य जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेश जरूर देखें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews