Sarkari Naukari: यहाँ निकली है असिस्टेंट और सुपरवाइज़र समेत कई पदों पर भर्ती, 21 नवंबर से पहले करें आवेदन, जानें डिटेल्स

Sarkari Naukari: यहाँ निकली है असिस्टेंट और सुपरवाइज़र समेत कई पदों पर भर्ती, 21 नवंबर से पहले करें आवेदन, जानें डिटेल्स

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एण्ड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE Recruitmnt 022) ने भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिए हैं। विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों की (Sarkari Naukari) भर्ती की जाएगी, डिजाइन असिस्टेंट और सुपरवाइजर के पद पर उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 21 नवंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। कुल वैकेंसी की संख्या 24 है।

यह भी पढ़ें…Teacher Recruitment: 11700 पदों पर निकली है भर्ती, लास्ट डेट नजदीक, जल्द करें Apply, ये है आयु-पात्रता

योग्यता और आयु सीमा

विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए योग्यता निर्धारित की गई है। आईटी पदों पर आवेदन करने के लिए डिप्लोमा इन कंप्युटर साइंस और इन्फॉर्मैशन टेक्नोलॉजी की योग्यता होना अनिवार्य होगा। आवेदन करने के लिए योग्यता आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 56 साल है। हालांकि सरकारी नियमों के तहत एससी/एसटी/ओबीसी/एक्स सर्विसमैन को छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और आवेदन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और प्रैक्टिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। ऑफिशियल वेबसाइट https://jobapply.in/grse2022 पर जाकर उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी के उम्मीदवारों को 400 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना का होगा। वहीं आरक्षित के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से मुक्त किया गया है। भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews