सरकारी नौकरी : 10वीं पास के लिए 3093 पदों पर निकली भर्ती, अच्छी सैलरी, जल्द करें एप्लाई

indian railways new Guideline

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2021) पाने का सुनहरा मौका है। उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 3000 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख 20 सिंतबर से शुरू हो गए है, वहीं आवेदन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर 2021 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आरआरसी उत्तर रेलवे की वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

यह भी पढ़े.. Bank Holidays 2021: जल्द निपटा लें जरुरी काम, अक्टूबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

यहां देखें नौकरी से जुड़ी पूरी जानकारी

कुल पद : 3093

उत्तर रेलवे के डिविजन
1)दिल्ली-I
2) दिल्ली-II
3) अंबाला
4) मुरादाबाद
5) लखनऊ
6) फिरोजपुर

योग्यता-किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई का डिप्लोमा हासिल कर चुके युवा आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा- उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 15 साल और अधिकतम उम्र 24 साल होनी चाहिए। उम्र सीमा में छूट के नियमों के बारे में जानने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।

आवेदन शुल्क- इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये एप्लीकेशन फीस देनी होगी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग और महिला कैंडिडेट के लिए आवेदन निशुल्क है।

चयन प्रक्रिया- नोटिफिकेशन के मुताबिक सभी उम्मीदवारों के हाईस्कूल और आईटीआई के अंकों को मिलाकर मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। इस मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले लोगों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। जो लोग प्रक्रिया को पूरा कर लेंगे, उनका चयन कर लिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तारीख
आवेदन की प्रारंभिक तारीख: 20 सितंबर 2021
आवेदन की अंतिम तारीख: 20 अक्टूबर 2021
शॉर्ट नोटिस रिलीज की तारीख: 14 सितंबर 2021

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews