Sarkari Naukri : 3896 पदों पर निकली है बंपर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी, जल्द करें एप्लाई

Indian Postal Department

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राजस्थान के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2021 )पाने का सुनहरा मौका है। राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) यानी कर्मचारी चयन बोर्ड, राजस्थान ने ग्राम विकास अधिकारी (Village Development Officer) के 3896 पदों पर भर्ती निकाली है।

यह भी पढ़े.. अब इन कर्मचारियों को मिला तोहफा, आदेश जारी, सैलरी में होगा इतना इजाफा

इस पदों पर भर्ती के लिए 10 सितंबर 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर उपरोक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। रिक्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 09 अक्तूबर, 2021 तक है।

कुल पद-3896

पदों का विवरण-गैर अनुसूचित क्षेत्र – 3222
अनुसूचित क्षेत्र – 674

आयु सीमा– उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से अधिक और 40 साल से कम होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 जनवरी 2022 के अनुसार की जाएगी। छूट के लिए आवेदक ऑफिशियल नोटिफिकेशन से योग्यता संबंधित पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

योग्यता– इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन तक की डिग्री होनी चाहिए। ओ लेवल सर्टिफिकेट या सीओपीए सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा वाले उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं। राजस्थान में आरएससीआईटी का सर्टिफिकेट होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया- ग्राम विकास अधिकारी के लिए भर्ती परीक्षा राज्य सेवा भर्ती पैटर्न के अनुसार आयोजित की जाएगी।पहले प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों का चयन करेगा, उसके बाद मुख्य परीक्षा होगी। वीडीओ प्रारंभिक परीक्षा दिसंबर 2021 में आयोजित की जाएगी और इसके बाद योग्य उम्मीदवार फरवरी 2022 में मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

सैलरी – पे मैट्रिक्स -6 के अनुसार (पे बैंड -9300-34800) कुल वेतन 52000 रुपए के करीब बनेगा।

आवेदन शुल्क- जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 450 रुपए । ओबीसी एनसीएल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 350 रुपए और SC/ST उम्मीदवारों के लिए 250 रुपए एप्लीकेशन फीस है। इसमें फीस का भुगतान भी ऑनलाइन मोड में किया जा सकता है। फीस का भुगतान डेबिट या क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं।

ऐसे करें अप्लाई- इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि- 6 सितंबर 2021
  • आवेदन शुरू होने की तिथि – 10 सितंबर 2021
  • आवेदन की अंतिम तिथि – 9 अक्टूबर 2021
  • आधिकारिक वेबसाइट – www.rsmssb.rajasthan.gov.in

ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, “Recruitment Advertisement” पर क्लिक करें।
  • ग्राम विकास अधिकारी – 2021 के लिए “ऑनलाइन आवेदन करें” पर क्लिक करें।
  • प्रोफाइल बनाने के लिए पंजीकरण करें और आवेदन पत्र के साथ आगे बढ़ें।
  • फीस का भुगतान करें, दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म जमा करें।
  • एक प्रति डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews