सरकारी नौकरी 2024 : विधानसभा में निकली है विभिन्न पदों पर भर्ती, सैलरी 70 हजार तक, जानें आयु सीमा-योग्यता

किसी मान्‍यता प्राप्‍त बोर्ड से 10 या 12वीं पास अभ्‍यर्थी आवेदन कर सकते हैं, हालांकि कुछ पदों के लिए आवेदकों की योग्‍यता स्‍नातक रखी गई है। जब डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए आवेदन करेंगे तो आपका कम से कम ग्रेुजुएट होना जरूरी है।
government jobs

job

Bihar Vidhan Sabha Recruitment 2024 : बिहार विधानसभा में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। बिहार विधानसभा सचिवालय ने सिक्योरिटी गार्ड के विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया दोबारा शुरू हो गई है। आवेदन की प्रक्रिया 29 नवंबर 2024 से शुरू हो गई है औरअंतिम तिथि 13 दिसंबर 2024 तक है। आवेदन पत्र का डायरेक्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट vidhansabha.bih.nic.in पर उपलब्ध है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार तय तारीख तक आवेदन कर सकते हैं।

बिहार विधानसभा सचिवालय भर्ती के तहत सुरक्षा गार्ड, डाटा एंट्री ऑपरेटर, ड्राइवर, ऑफिस अटेंडेंट, सहायक शाखा अधिकारी और सहायक उप, जूनियर क्लर्क, रिपोर्टर और पर्सनल असिस्टेंट आदि के पदों पर भर्तियां होनी हैं। परीक्षा शुल्क 15 दिसंबर तक जमा किया जा सकता है। इन पदों के लिए पुरुषों के अलावा महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं। इससे पहले आवेदन की तारीख 1 जनवरी से 21 जनवरी 2024 तय की गई थी। जो उम्मीदवार पहले आवेदन कर चुके हैं, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है।

Bihar Vidhan Sabha job vacancy 2024

कुल पद: 183

पदों का विवरण

  • सिक्योरिटी गार्ड 80
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर 40
  • ड्राइवर 09
  • ऑफिस अटेंडेंट 54

आयु सीमा: सिक्योरिटी गार्ड के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 25 वर्ष होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 जनवरी 2024 के आधार पर की जाएगी। वहीं ड्राइवर, ऑफिस अटेंडेंट और डीईओ के लिए 18-37 वर्ष की एज लिमिट वाले अभ्यर्थी फॉर्म भर सकते हैं।

योग्यता: किसी मान्‍यता प्राप्‍त बोर्ड से 10 या 12वीं पास अभ्‍यर्थी आवेदन कर सकते हैं, हालांकि कुछ पदों के लिए आवेदकों की योग्‍यता स्‍नातक रखी गई है। जब डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए आवेदन करेंगे तो आपका कम से कम ग्रेुजुएट होना जरूरी है।कंप्‍यूटर कोर्स का कोई सर्टिफ‍िकेट होना आवश्‍यक है। टाइपिंग स्‍पीड हिन्‍दी में 30 मिनट प्रति मिनट और अंग्रेजी में 40 शब्‍द प्रति मिनट होनी चाहिए।

सिलेक्शन प्रोसेस : इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट आदि चरणों के जरिए किया जाएगा।

  • लिखित परीक्षा
  • स्किल टेस्ट/फिजिकल टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जामिनेशन

आवेदन फीस: सिक्योरिटी गार्ड के पद पर आवेदन करने के लिए सामान्य ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 675 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी के लिए यह शुल्क 180 रुपये है। ड्राइवर और ऑफिस अटेडेंट के लिए 400 रुपये , एससी, एसटी के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क है। वहीं डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए 400 रुपये और एससी, एसटी के लिए 150 रुपये एप्लिकेशन फीस है।

  • सिक्योरिटी गार्ड : सामान्य ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 675 रुपए
  • एससी, एसटी : 180 रुपए
  • ड्राइवर और ऑफिस अटेडेंट : 400 रुपए
  • एससी, एसटी : 100 रुपए
  • डेटा एंट्री ऑपरेटर : 400 रुपए
  • एससी, एसटी : 150 रुपए

सैलरी : लेवल – 3 के अनुसार 21,700 – 69,100 रुपए प्रतिमाह, अन्य अलाउंस भी दिए जाएंगे।

कैसे करें आवेदन

  • बिहार सिक्योरिटी गार्ड भर्ती में भाग लेने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vidhansabha.bih.nic.in पर विजिट करना है।
  • अब भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
  • अंत में उम्मीदवार निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews