सरकारी नौकरी 2024 : यहां 825 पदों पर निकली है भर्ती, 25 अप्रैल से पहले करें आवेदन, एग्जाम से होगा चयन, जानें डिटेल्स

hurl recruitment 2024

Sarkari Naukari 2024 : बिहार में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। बिहार हेल्थ डिपार्टमेंट ने सीनियर रेजिडेंट / ट्यूटर के 800 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bceceboardapl.bihar.gov.in पर जाकर 25 अप्रैल से पहले आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Health Department Recruitment 2024

कुल पद- 825

आयु सीमा –आवेदन करने के लिए आपकी उम्र की गणना 1 अगस्त 2024 को आधार मानकर की जाएगी।

  • अनारक्षित ( पुरुष ) : 37 वर्ष
  • अनारक्षित ( महिला ) : 40 वर्ष
  • पिछड़ा वर्ग और अत्यन्त पिछड़ा वर्ग ( पुरुष व महिला ) : 40 वर्ष
  • अनुसूचित जाति और जनजाति ( पुरुष व महिला ) : 42 वर्ष

योग्यता- संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन, पीजी डिग्री। इस भर्ती के अंतर्गत 40% पदों पर बिहार राज्य स्वास्थ्य सेवा संपर्क के सदस्यों को नियुक्ति दी जाएगी।40% पदों पर राज्य के चिकित्सा महाविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री लेने वाले डॉक्टर को नियुक्ति दी जाएगी। 20% पदों पर राज्य के बाहर मान्यता प्राप्त बड़े-बड़े संस्थानों से पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री लेने वाले सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर को नियुक्ति दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया- रिटन एग्जाम, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

आवेदन शुल्क-सभी केटेगरी के उम्मीदवारों को 2250 रुपए की एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना है। आप अपनी एप्लीकेशन फीस का भुगतान किसी भी ऑनलाइन माध्यम जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड अथवा नेट बैंकिंग से कर सकते हैं।

जरूरी दस्तावेज- पैन कार्ड,आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, शैक्षणिक दस्तावेज,हावड़ा का मूल निवास प्रमाण पत्र, ईमेल आईडी,मोबाइल नंबर,एक्सपीरियंस संबंधी दस्तावेज, ताजा रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो , स्कैन किया गया हिंदी और अंग्रेजी में सिग्नेचर।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bceceboardapl.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘Recruitment Advertisement‘ या ‘Adv. No. – 2024/01 पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें।
  • जरूरी जानकारी और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस का भुगतान करके फॉर्म जमा करें।
  • इसका प्रिंट आउट लेकर रखें।

https://bceceboard.bihar.gov.in/pdf_Adv/ADV_SR24_03.pdf

https://bceceboard.bihar.gov.in/index.php

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews