रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 1791 पर निकली है भर्ती, 10 दिसंबर से पहले करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग व्यक्ति (PwBD), महिला श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
railway recruitment 2024

Railway Apprentice Recruitment 2024: उत्तर पश्चिमी रेलवे में अप्रेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्तियां निकली हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 10 नवंबर 2024 को शुरू हुई है और आवेदन करने की लास्ट डेट 10 दिसंबर 2024 है। इच्छुक उम्मीदवार आरआरसी जयपुर (RRC Jaipur) की ऑफिशियल वेबसाइट rrcjaipur.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

रेलवे की इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है।

North Western Railway Apprentice Recruitment 2024

कुल पद: 1,791

पदों का विवरण

  • डीआरएम कार्यालय, अजमेर: 440 पद
  • डीआरएम कार्यालय, बीकानेर: 482 पद
  • डीआरएम कार्यालय, जयपुर: 532 पद
  • डीआरएम कार्यालय, जोधपुर: 67 पद
  • बीटीसी कैरिज, अजमेर: 99 पद
  • बीटीसी लोको, अजमेर: 69 पद
  • कैरिज वर्कशॉप, बीकानेर: 32 पद
  • कैरिज वर्कशॉप, जोधपुर: 70 पद

आयु सीमा: उम्मीदवार की आयु 10.12.2024 तक 15 वर्ष पूरी हो जानी चाहिए तथा 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

योग्यता:

  • अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त बोर्ड से कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंकों (कोई पूर्णांकन नहीं किया जाएगा) के साथ 10वीं कक्षा की परीक्षा या इसके समकक्ष (10+2 परीक्षा प्रणाली के अंतर्गत) उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • उम्मीदवार के पास राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीटी)/राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एससीवीटी) द्वारा जारी अधिसूचित ट्रेड में राष्ट्रीय ट्रेड प्रमाणपत्र भी होना चाहिए।

आवेदन शुल्क: सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग व्यक्ति (PwBD), महिला श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

चयन प्रक्रिया: योग्य उम्मीदवारों का चयन तैयार की गई मेरिट सूची के आधार पर होगा। इस उद्देश्य के लिए मेरिट सूची मैट्रिकुलेशन में अंकों के प्रतिशत (न्यूनतम 50% कुल अंकों के साथ) + उस ट्रेड में आईटीआई अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी, जिसमें अपरेंटिसशिप की जानी है। पैनल मैट्रिकुलेशन और आईटीआई में अंकों के साधारण औसत के आधार पर होगा।

https://rrcjaipur.in/storeWebFiles/731_809977.pdf?A=394744465

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews