रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा मौका,7000 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, लास्ट डेट नजदीक, जल्द करें अप्लाई

उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। उम्र की गणना 3 दिसंबर 2024 के आधार पर की जाएगी।
Railway Recruitment 2024

Railway Apprentice Recruitment 2024: रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का आखिरी मौका है। उत्तर पश्चिमी रेलवे में 1500 से ज्यादा अप्रेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 10 नवंबर 2024 से जारी है और आवेदन करने की लास्ट डेट 10 दिसंबर 2024 है। इच्छुक उम्मीदवार आरआरसी जयपुर (RRC Jaipur) की ऑफिशियल वेबसाइट rrcjaipur.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इसके अलावा उत्तर सीमांत रेलवे (North Frontier Railway) ने भी 5000 से ज्यादा अप्रेंटिस पदों पर भी भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 3 दिसंबर 2024 तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले ऑफ़िशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है। ट्रेनिंग की अवधि 1 वर्ष होगी।

NWR Apprentice Recruitment 

कुल पद: 1,791

पदों का विवरण

  • डीआरएम कार्यालय, अजमेर: 440 पद
  • डीआरएम कार्यालय, बीकानेर: 482 पद
  • डीआरएम कार्यालय, जयपुर: 532 पद
  • डीआरएम कार्यालय, जोधपुर: 67 पद
  • बीटीसी कैरिज, अजमेर: 99 पद
  • बीटीसी लोको, अजमेर: 69 पद
  • कैरिज वर्कशॉप, बीकानेर: 32 पद
  • कैरिज वर्कशॉप, जोधपुर: 70 पद

आयु सीमा: उम्मीदवार की आयु 10.12.2024 तक 15 वर्ष पूरी हो जानी चाहिए तथा 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

योग्यता:

  • अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त बोर्ड से कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंकों (कोई पूर्णांकन नहीं किया जाएगा) के साथ 10वीं कक्षा की परीक्षा या इसके समकक्ष (10+2 परीक्षा प्रणाली के अंतर्गत) उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • उम्मीदवार के पास राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीटी)/राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एससीवीटी) द्वारा जारी अधिसूचित ट्रेड में राष्ट्रीय ट्रेड प्रमाणपत्र भी होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : योग्य उम्मीदवारों का चयन तैयार की गई मेरिट सूची के आधार पर होगा। इस उद्देश्य के लिए मेरिट सूची मैट्रिकुलेशन में अंकों के प्रतिशत (न्यूनतम 50% कुल अंकों के साथ) + उस ट्रेड में आईटीआई अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी, जिसमें अपरेंटिसशिप की जानी है। पैनल मैट्रिकुलेशन और आईटीआई में अंकों के साधारण औसत के आधार पर होगा।

आवेदन शुल्क : सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग व्यक्ति (PwBD), महिला श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

NFR RRC Railway Recruitment 

कुल पद : 5647

पदों का विवरण

  • कटिहार और तिंधरिया वर्कशॉप में 812
  • अलीपुरद्वार में 12413
  • रंगिया में 435
  • लमडिंग में 950
  • तिनसुकिया में 580
  • न्यू बोंगाईगांव वर्कशॉप और इंजीनियरिंग वर्कशॉप में 980
    डिब्रूगढ़ वर्कशॉप में 814 और एनएफआर हेडक्वाटर में 661

आयुसीमा: उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। उम्र की गणना 3 दिसंबर 2024 के आधार पर की जाएगी। एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट आयु सीमा में दी जाएगी।

योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ होना जरूरी है। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नीशियन पैथोलॉजी और रिडियोलॉजी के लिए 12वीं पास योग्यता मांगी गई हैं। योग्यता संबंधित जानकारी अभ्यर्थी विस्तार से भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से चेक कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया:  इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन बिना किसी परीक्षा के सीधे मेरिट बेस पर किया जाएगा।

स्टाइपेंड: चयनित उम्मीदवारों को निर्धारित नियमों के तहत स्टाइपेंड दिया जाएगा।
आवेदन शुल्क- सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान 100 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी और महिला अभ्यर्थियों के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं रखा गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews