NMDC Government job 2021: इन पदों पर निकली है सरकारी भर्ती, सैलरी 90 हजार

CGPSC Recruitment 2022

जॉब, डेस्क रिपोर्ट। सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2021)की तलाश (job search 2021) कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं (unemployed youth) के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारत सरकार (Indian Government) के अधीन आने वाली कंपनी NMDC लिमिटेड ने अपनी वेबसाइट nmdc.co.in पर भर्ती निकाली है। NMDC ने कोलियरी इंजीनियर, लाइजनिंग ऑफिसर, माइनिंग इंजीनियर, सर्वेयर, इलेक्ट्रिकल ओवरमैन, माइन ओवरमैन, मैकेनिकल ओवरमैन और माइन सरदार के कुल 89 पदों पर भर्ती निकाली है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, इन 11 संभागों में अलर्ट

NMDC में जाने के इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन (Onilne) मोड के माध्यम से 22 जून 2021 तक आधिकारिक वेबसाइट nmdc.co.in पर या सीधे नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 02 जून से शुरू हो चुके है।

यहां देखें NMDC के बारे में पूरी डिटेल्स

कुल पद-89

पोस्ट और पद-

1.कोलियरी इंजीनियर- 02
2. संपर्कअधिकारी- 02
3.माइनिंग इंजीनियर – 12
4.सर्वेक्षक – 02
5.इलेक्ट्रिकल ओवरमैन – 04
6.माइनओवरमैन- 25
7.मैकेनिकल ओवरमैन – 04
8.मेरा सरदार – 38

योग्यता- इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास मैकेनिकल/माइनिंग मशीनरी में इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा 10वीं पास कैंडिडेट्स भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। पदानुसार योग्यता की जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

आयु सीमा– आवेदन की उम्र 65 साल के अंदर होनी चाहिए। आयु सीमा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

चयन प्रक्रिया –सिलेक्शन रिटन टेस्ट, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

सैलरी– सिलेक्ट हुए कैंडिडेट्स को हर महीने 40,000 रुपए से लेकर 90,000 रुपए तक की सैलरी दी जाएगी।

  • कोलियरी इंजीनियर (मैकेनिकल) (कॉन्ट्रैक्ट) – रु. 90,000/-
  • संपर्क अधिकारी (अनुबंध) – रु. 90,000/-
  • कोलियरी इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) (कॉन्ट्रैक्ट) – रु. 70,000
  • माइनिंग इंजीनियर (कॉन्ट्रैक्ट) – रु.70,000
  • सर्वेयर (कॉन्ट्रैक्ट) – रु. 60,000/-
  • इलेक्ट्रिकल ओवरमैन (कॉन्ट्रैक्ट) – रु. 50,000/-
  • माइन ओवरमैन (कॉन्ट्रैक्ट) – रु. 50,000/-
  • मैकेनिकल ओवरमैन (कॉन्ट्रैक्ट) – रु. 50,000/-
  • मेरा सरदार (संविदा) – रु. 40,000/-

ऐसे करें आवेदन- इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स इन पदों के लिए NMDC लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट www.nmdc.co.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
NMDC Government job 2021: इन पदों पर निकली है सरकारी भर्ती, सैलरी 90 हजार - MP Breaking News