राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2024: 23000 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, लास्ट डेट नजदीक, जल्द करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
sarkari naukari 2026

Rajasthan sanitation employees Recruitment 2024: राजस्थान स्थानीय स्वशासन विभाग की तरफ से सफाई कर्मचारी के 23000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं।आवेदन की प्रक्रिया 7 अक्टूबर से जारी है, उम्मीदवार  20 नवंबर तक आवेदन कर सकते है। पहले लास्ट डेट 6 नवंबर 2024 थी, जिसे बढ़ा दिया गया है।

एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट lsg.urban.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर फॉर्म भरकर जमा करना होगा। आवेदन सुधार करने की प्रक्रिया 21 नवंबर से शुरू होगी और 5 दिसंबर 2024 रात 11:59 बजे तक चलेगी। उम्मीदवार 11 से 25 नवंबर तक 100 रुपये का भुगतान कर अपने आवेदन फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं।

Rajasthan Safai Karamchari Recruitment 2024

कुल पद: 23820

आयु सीमा: उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।आयु की गिनती 1 जनवरी 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

योग्यता : राजस्थान राज्य का मूल निवासी होना जरूरी है। राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती में किती तरह की शैक्षिक योग्यता निर्धारित नहीं की गई है। उम्मीदवार के पास सफाई व सार्वजनिक सीवरेज सफाई का एक साल का कार्य अनुभव होना चाहिए।नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद में सड़क सफाई व सार्वजनिक सीवरेज सफाई का काम करने वाली कंपनी व ठेकेदारों से सर्टिफिकेट प्राप्त उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क : जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 600 रुपये फीस देना होग। जबकि रिजर्व और पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए फीस 400 रुपए है।

वेतनमान: चयनित उम्मीदवारों को निर्धारित पे मैट्रिक्स लेवल-1 के मुताबिक प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया: राजस्थान सफाई कर्मी भर्ती में उम्मीदवारों का चयन बिना किसी परीक्षा के लॉटरी प्रक्रिया के जरिए होगा।राजस्थान सफाई कर्मी सरकारी नौकरी से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान जयपुर की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews